Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 'कॉकरोच' की हुई ऐसी फजीहत कि बिलबिलाने लगा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:56 PM (IST)

    kakroach janta party volunteer: हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर यात्रा कर रहे एक युवक को टीटीई और पुलिस द्वारा कथित तौर पर पीटा गय ...और पढ़ें

    हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और जीजेपी का स्वयंसेवक सचिन। (फोटो साैजन्य)

    हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और जीजेपी का स्वयंसेवक सचिन। (फोटो साैजन्य)

    HighLights

    1. युवक ने राजधानी एक्सप्रेस में पिटाई का आरोप लगाया।

    2. जनरल टिकट पर यात्रा कर रहा था, AC कोच की जानकारी नहीं।

    3. वीडियो वायरल होने पर धनबाद आरपीएफ जांच कर रही।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Howrah New Delhi Rajdhani Express हेलो दोस्तो...मैं हूं सचिन, आपने मुझे काकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट में देखा होगा। मैं आइजेआर ब्रह्मपुर डाक्यूमेंट लेने गया था। लौट कर धनबाद आया।

    धनबाद से गया के लिए हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर सवार हो गया। मेरे पास जनरल टिकट था और मुझे मालूम नहीं था कि ट्रेन में सिर्फ एसी कोच हैं। टीटीई से मिलकर जनरल कोच के बारे में पूछने पर उसने बदसलूकी की।

    फिर ट्रेन के पुलिस वालों ने इतना मारा कि पूछो मत। ट्रेन के अन्य कर्मचारियों ने भी दुर्व्यहार किया। मैं इतना रोया कि पूरी जिंदगी में उतना नहीं रोया...। राजधानी एक्सप्रेस की इस घटना का घटना का वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है।

    वीडियो में पीड़ित युवक स्वयं को सीजेपी प्रोटेस्टर बता रहा है। ट्रेन में उसके साथ हुई घटना में टीटीई और सुरक्षा बलों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रेल मदद में वीडियो शेयर होते ही रेल महकमा हरकत में आ गया है। धनबाद आरपीएफ को मामले की जांच को कहा गया है।

    हालांकि, काकरोच के जनता पार्टी का स्वयंसेवक होने के दावे पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं। यह कैसा काकरोच है कि उसे यह भी पता नहीं कि राजधानी एक्सप्रेस में सिर्फ एसी कोच होते हैं। जनरल टिकट लेकर कोई राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ेगा तो कार्रवाई होगी ही।

    खबरें और भी