झारखंड में तेज हुई जनगणना की तैयारी, टुंडी में बांटे गए नियुक्ति पत्र
Digital Census 2026: झारखंड में देशव्यापी जनगणना के प्रथम चरण का कार्य टुंडी प्रखंड में तेज हो गया है। बीडीओ विशाल पाण्डेय ने शिक्षकों व पर्यवेक्षकों ...और पढ़ें

शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित करते बीडीओ विशाल पाण्डेय और उपस्थित कर्मचारी।
HighLights
टुंडी में जनगणना कार्य हेतु नियुक्ति पत्र वितरण।
लगभग 250 शिक्षकों को मिली जनगणना की जिम्मेदारी।
बीडीओ ने कार्य में पारदर्शिता और गंभीरता पर बल दिया।
संवाद सूत्र, जागरण, टुंडी (धनबाद)। देशव्यापी जनगणना अभियान के तहत झारखंड में भी प्रथम चरण मकान सूचीकरण और गणना कार्य तेज हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को टुंडी प्रखंड सभागार में जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ संपन्न कराने को लेकर शिक्षकों और पर्यवेक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बीडीओ विशाल पाण्डेय ने करीब ढाई सौ शिक्षकों को जनगणना कार्य की जिम्मेदारी सौंपी।
बीडीओ ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार विकास योजनाएं तैयार करती है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
उन्होंने सभी शिक्षकों और पर्यवेक्षकों से निष्पक्षता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। इस दौरान संबंधित कर्मियों को ले-आउट मैप भी उपलब्ध कराया गया, ताकि क्षेत्रवार मकानों और परिवारों का सही तरीके से सूचीकरण किया जा सके।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर देशभर में जनगणना की तैयारियां चल रही हैं। झारखंड में भी चरणबद्ध तरीके से मकान सूचीकरण और जनगणना का कार्य कराया जा रहा है। मौके पर जिला समन्वयक विवेक कुमार, घनश्याम दूबे, महेंद्र माहथा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।