Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गैस सिलिंडर न मिलने पर ग्राहकों का गुस्सा फूटा, आक्रोशित लोगों ने झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग किया जाम

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 12:01 PM (IST)

    झरिया के बस्ताकोला में गैस सिलिंडर की किल्लत से नाराज ग्राहकों ने मंगलवार को झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इंडियन गैस एजेंसी पर घंटों इंतजार के ...और पढ़ें

    HighLights

    1. झरिया में गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान।

    2. आक्रोशित ग्राहकों ने झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग जाम किया।

    3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया, आवाजाही बहाल।

    जागरण संवाददाता, झरिया। झरिया क्षेत्र में गैस सिलिंडर की किल्लत ने मंगलवार को बड़ा रूप ले लिया। बस्ताकोला स्थित इंडियन गैस एजेंसी में सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही।

    लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लेकिन जब एजेंसी कर्मियों ने यह कह दिया कि गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं है और अगले दिन आने को कहा तो ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग बस्ताकोला को जाम कर दिया।

    सड़क जाम होने पर आवाजाही प्रभावित

    सड़क जाम होते ही दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवाजाही प्रभावित हो गई। प्रदर्शन कर रहे ग्राहकों का आरोप था कि एजेंसी में अव्यवस्था का आलम है। उन्होंने कहा कि सोमवार को एजेंसी बंद होने के बाद भी कुछ लोगों को गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। जबकि आम ग्राहकों को मंगलवार को सिलेंडर खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया गया। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

    Jhariya

    उनका कहना था कि एजेंसी द्वारा पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और कुछ खास लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और जाम हटवाकर यातायात को फिर से सामान्य कराया।

    Jhariya News

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर मिले। गैस एजेंसी के प्रबंधक रंजीत कुमार ने कहा कि सुबह गैस सिलेंडर की गाड़ी नहीं आई है। रास्ते में है गाड़ी आते की ग्राहकों को गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

    खबरें और भी