सोनम वांगचुक के आंदोलन को मिला जयराम महतो का साथ, केंद्र सरकार से की तुरंत बात करने की अपील
डुमरी विधायक जयराम महतो ने जंतर-मंतर पर 20 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके आंदोलन को समर्थन दिया। ...और पढ़ें
-1784319222658_m.webp)
सोमन वांगचुक से मिले जयराम महतो।
HighLights
जयराम महतो ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिलकर समर्थन जताया।
वांगचुक के 20 दिन के अनशन पर स्वास्थ्य चिंता व्यक्त की।
केंद्र सरकार से तत्काल वार्ता कर मांगों का समाधान निकालने की अपील।
जागरण संवाददाता, धनबाद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे।
उन्होंने वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि लंबे समय से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता है।
उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल वार्ता शुरू कर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान निकालने की अपील की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नियुक्ति घोटाले एक परिपाटी बन चुके हैं।
उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रांति वैचारिक क्रांति होती है और छात्रों-युवाओं के आंदोलन की असली ताकत लोकतांत्रिक संघर्ष में निहित है।
जयराम महतो ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवाओं के अधिकारों की रक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें- झारखंड में सूखे की आशंका पर जयराम महतो ने सीएम को लिखा पत्र, 100 वर्षों में कम बरसात वाला यह 5वां जून
यह भी पढ़ें- बंगाल में औंधे मुंह गिरी जयराम महतो की पार्टी; बाघमुंडी में JLKM को 'नोटा' से भी कम वोट, कुड़मी बेल्ट में सूपड़ा साफ