दुर्गापूजा में फैमिली ट्रिप का सुनहरा मौका, IRCTC लाया शिरडी, उज्जैन, कामाख्या समेत कई टूर पैकेज
IRCTC Durga Puja Tour Packages: दुर्गापूजा की छुट्टियों के लिए शारदीय उत्सव टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें ज्योतिर्लिंग, शिरडी, वाइल्ड लाइफ और नार्थ ईस ...और पढ़ें

IRCTC के दुर्गापूजा पैकेज की बुकिंग शुरू। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
आईआरसीटीसी ने दुर्गापूजा के लिए विशेष टूर पैकेज लॉन्च किए।
नियमित ट्रेनों में कंफर्म थर्ड एसी सीट, भोजन, आवास शामिल।
धनबाद एरिया ऑफिस से पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं।
जागरण संवाददाता, धनबाद। IRCTC Durga Puja Tour Packages अगर आप दुर्गापूजा की छुट्टियों में सैर-सपाटे या मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह पैकेज आपको फैमिली ट्रिप का मजा देगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पाेरेशन-आइआरसीटी शारदीय उत्सव टूर पैकेज लेकर आया है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन और ओमकारेश्वर, तीन ज्योतिर्लिंग और शिरडी, मध्यप्रदेश के वाइल्ड लाइफ और हेरिटेज रेल टूर और नार्थ ईस्ट के साथ मां कामाख्या दरबार तक पहुंचने के लिए अलग-अलग IRCTC Durga Puja Tour Packages का चयन कर सकते हैं। ]
इसके लिए पूरी ट्रेन नहीं चलेगी बल्कि संबंधित रूट की नियमित ट्रेन में ही थर्ड एसी की कंफर्म सीटें उपलब्ध होंगी। उदाहरण के तौर पर उज्जैन-ओंकारेश्वर पैकेज के लिए धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस में यात्रा कर सकेंगे।
इसी तरह अलग-अलग रूटों के लिए नियमित ट्रेनों में कंफर्म सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी। आवास, भोजन व स्थानीय परिवहन की सुविधा भी मिलेगी। टूर सुविधा दुर्गापूजा से लेकर शीतकालीन अवकाश तक उपलब्ध होगी।
धनबाद एरिया आफिस से करा सकेंगे बुकिंग
पैकेज की बुकिंग आइआरसीटीसी वेबसाइट से करा सकेंगे। इसके अतिरिक्त आइआरसीटीसी के धनबाद, रांची, पटना, आसनसोल, कोलकाता व भागलपुर के जोनल, रिजनल या एरिया आफिस से करा सकेंगे।
धनबाद में दक्षिणी छोर के स्टेशन भवन में आइआरसीटीसी का एरिया आफिस से बुकिंग की जा सकेगी। 8595904074 नंबर पर काल, व्हाट्सएप कर पैकेज की जानकारी ले सकते हैं।
यात्रियों के लिए उपलब्ध पैकेज
- एमपी वाइल्ड लाइफ और हेरिटेज रेल टूर हर शनिवार को आठ रातें व नौ दिनों का है। प्रतियात्री 30700 रुपये के पैकेज में कान्हा, जबलपुर, खजुराहो, बांधवगढ़ और अमरकंटक
- तीन ज्योतिर्लिंग और शिरडी पैकेज हर शनिवार को आठ रातें व नौ दिनों का है। त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर व भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के साथ एलोरा गुफा व शिरडी व शनि सिंगनापुर। प्रति यात्री पैकेज 28400 रुपये है।
- हिमालयन ट्रैंक्विलिटी रेल टूर हर रविवार का है। सात रातें और आठ दिनों का पैकेज 29650 का है। इसमें दार्जिलिंग, गंगटोक व कलिंगपोंग भ्रमण शामिल है।
- मैजेस्टिक नार्थ ईस्ट के साथ मां कामाख्या दर्शन का सात रातें और आठ दिनों का पैकेज 30700 रुपये का है। हर रविवार को कामाख्य, काजीरंगा, शिलांग, चेरापूंजी व जोवाई भ्रमण शामिल है।
- उज्जैन-ओंकारेश्वर स्प्रिचुअल रेल टूर पांच रात व छह दिनों का है। प्रति यात्री 15850 रुपये चुकाकर महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और इंदौर भ्रमण कर सकेंगे।
- राम मंदिर दर्शन के साथ काशी-प्रयागराज का पैकेज पांच रात व छह दिनों का है। 19000 रुपये के पैकेज में प्रति शनिवार प्रयागराज, अयोध्या व काशी दर्शन कर सकेंगे।
धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड व कोडरमा समेत कई स्टेशन बोर्डिंग प्वाइंट
यात्रियों की सुविधा के लिए झारखंड, बिहार व बंगाल के विभिन्न स्टेशन पर अलग-अलग पैकेज के लिए बोर्डिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।
इनमें धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड व कोडरमा, हावड़ा, बैंडेल, खड़गपुर, टाटा, चक्रधरपुर, झारसुगड़ा समेत अन्य शामिल हैं।