Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता-कानपुर स्पेशल ट्रेन की टिकट बुकिंग शुरू, पटना-चर्लपल्ली समेत कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 09:13 PM (IST)

    Indian Railway Update: कोलकाता-कानपुर स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है, जो सितंबर तक चलेगी। ...और पढ़ें

    कोलकाता-कानपुर स्पेशल ट्रेन के टिकटों की बुकिंग शुरू। (प्रतीकात्मक फोटो)

    कोलकाता-कानपुर स्पेशल ट्रेन के टिकटों की बुकिंग शुरू। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। कोलकाता से कानपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। सितंबर तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन में स्लीपर से एसी तक सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं।

    24 जुलाई से चलने वाली कोलकाता-आगरा कैंट तथा एक अगस्त से चलने वाली इतवारी-मधुपुर सावन स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग मंगलवार से शुरू होने की संभावना है।

    दूसरी ओर, गोमो, बोकारो व रांची होकर चलने वाली पटना-चर्लपल्ली की तीनों स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं। स्पेशल ट्रेनें अब मध्य सितंबर तक चलेंगी। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

    इन तिथियों में चलेगी पटना-चर्लपल्ली स्पेशल

    - 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल प्रत्येक सोमवार व बुधवार को तीन अगस्त से 16 सितंबर तक
    - 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल प्रत्येक बुधवार को पांच अगस्त से 16 सितंबर तक
    - 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार पांच अगस्त से 18 सितंबर तक