विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होमगार्ड बहाली का इंतजार खत्म: धनबाद में आज जारी होगी 1066 चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:00 AM (IST)

धनबाद में होमगार्ड बहाली के तहत 1066 चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची शनिवार को जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जारी होगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. धनबाद होमगार्ड के 1066 अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी।

  2. मेडिकल जांच, चरित्र सत्यापन के बाद हुआ अंतिम चयन।

  3. चयनित अभ्यर्थी जल्द प्रशिक्षण के लिए भेजे जाएंगे।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले में होमगार्ड बहाली के तहत अंतिम रूप से चयनित 1066 अभ्यर्थियों की सूची शनिवार को जिला प्रशासन की अधिकृत वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

मेडिकल जांच, आवासीय प्रमाण पत्रों की जांच और पुलिस चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होमगार्ड नवनामांकन समिति ने इन अभ्यर्थियों का चयन किया है। जिसकी अंतिम सूची तैयार कर ली गई है।

उपायुक्त सह गृह रक्षक नवनामांकन समिति के अध्यक्ष आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समिति की एक बैठक शुक्रवार को उनके कार्यालय सभागार में हुई।

उपायुक्त ने कहा कि भर्ती परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराई गई। इसी मानक के तहत चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल, आवासीय प्रमाण पत्रों और पुलिस चरित्र का सत्यापन किया गया।

इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया। उन्होंने बताया कि होमगार्ड के लिए पहले 1096 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।

जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद समिति ने 1066 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया है। सूची जारी होने के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों को आगामी प्रशिक्षण सत्र के लिए भेजा जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा में सक्रिय योगदान दे सकेंगे। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) अरविंद कुमार ओझा, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, जिला समादेष्टा सूर्यकांत कुमार और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- झारखंड होमगार्ड को मिलेगा 70 करोड़ का बूस्ट, हजारीबाग में बनेगा 450 बेड का महिला बैरक और परेड ग्राउंड