धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर मिला वृद्ध महिला का सिर कटा शव, पुत्र ने जीआरपी को बताया घटना का कारण
Dhanbad-Chandrapura Rail Line पर एक वृद्ध महिला का सिर कटा शव मिला। यह घटना केंदुआ के कुसुंडा साइडिंग के पास हुई। मृतका की पहचान गोधर निवासी दुर्गावती ...और पढ़ें

कुसुंडा रेलवे स्टेशन।
HighLights
धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर शव मिला।
वृद्ध महिला दुर्गावती देवी की पहचान हुई।
पुत्र ने ट्रेन से टक्कर की आशंका जताई।
संवाद सूत्र, जागरण, केंदुआ (धनबाद)। कुसुंडा साइडिंग आरआरआई कार्यालय से थोड़ी दूर धनबाद-चंद्रपुरा डाउन रेल लाइन ट्रैक पर शनिवार पूर्वाह्न एक वृद्ध महिला का सिर कटा शव पाया गया। घटना दिन 11 बजे की आसपास हुई बताई जाती है।
घटना की सूचना मिलने पर कुसुंडा आरपीएफ और जीआरपी के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। जांच के दौरान महिला की पहचान गोधर के स्वo कमल दास की पत्नी दुर्गावती देवी के रूप में हुई।
उसके बाद कुसुंडा जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृत महिला दुर्गावती देवी के पुत्र पप्पू दास ने जीआरपी थाना में दिए आवेदन में कहा है कि मां दुर्गावती दाई का काम करती थी।
पप्पू ने पुलिस के समक्ष आशंका जताई है कि काम पर जाने के दौरान ट्रैक पार करने के क्रम में किसी ट्रेन के चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। घटना को लेकर कुसुंडा जीआरपी पुलिस मामले कि जांच कर रहीं है।