विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IIT और NIIT में एडमिशन के लिए बोर्ड परीक्षा में इतने होने चाहिए मार्क्स, JAC ने JOSAA को उपलब्ध कराई परसेंटाइल कटऑफ

Updated: Sat, 15 Jun 2024 05:58 PM (IST)

आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन के लिए किसी विद्यार्थी की जेईई एडवांस में बेहतर रैंक आई है लेकिन 12वीं में 75 प्रतिशत अंक या अपने बोर्ड के 20 परसेंटाइल कट ...और पढ़ें

IIT और NIIT में एडमिशन के लिए बोर्ड परीक्षा में इतने होने चाहिए मार्क्स
IIT और NIIT में एडमिशन के लिए बोर्ड परीक्षा में इतने होने चाहिए मार्क्स

HighLights

  1. 12वीं उत्तीर्ण हुए छात्र जिस वर्ष में, उसी वर्ष के कटआफ के आधार पर उनका नामांकन सुनिश्चित होगा
  2. जून तक जोसा आइआइटी व एनआइटी में नामांकन के लिए स्वीकार करेगा रजिस्ट्रेशन व विकल्प
  3. झारखंड एकेडमिक काउंसिल में सामान्य श्रेणी का परसेंटाइल पिछले वर्ष की तुलना में 18 अंक कम हुआ है

जागरण संवाददाता, धनबाद। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में नामांकन के लिए 12वीं की वार्षिक परीक्षा में अपने बोर्ड के 20 परर्सेंटाइल या 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

यदि किसी विद्यार्थी की जेईई एडवांस में बेहतर रैंक है और 12वीं में 75 प्रतिशत अंक या अपने बोर्ड के 20 परर्सेंटाइल कटऑफ में शामिल नहीं हैं, तो नामांकन से वंचित होंगे।

जेक ने परर्सेंटाइल कटऑफ जोसा को कराई उपलब्ध

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) समेत सीबीएसई और आईसीएसई ने जोसा (संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण) को 20 परर्सेंटाइल की कटऑफ उपलब्ध करा दी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल में सामान्य श्रेणी का परर्सेंटाइल पिछले वर्ष की तुलना में 18 अंक कम हुए हैं।

इससे झारखंड बोर्ड के छात्रों को आईआईटी में प्रवेश का अधिक मौका मिलेगा। 20 परर्सेंटाइल का कटऑफ सबसे अधिक आईसीएसई का है। इसमें सामान्य श्रेणी का कटऑफ 444 गया है।

इसी तरह सीबीएसई में सामान्य श्रेणी का कटऑफ 420 है। 20 परर्सेंटाइल का कटऑफ गणित, भौतिकी, रसायन, भाषा विषय व अन्य एक विषय में प्राप्त अंक के आधार पर जारी किया जाता है।

कटऑफ के आधार पर नामांकन होगा सुनिश्चित

जोसा ने यहां एक और स्पष्ट की है कि 12वीं में जिस वर्ष छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, उसी वर्ष के कटऑफ के आधार पर उनका नामांकन सुनिश्चित होगा।

आईआईटी आइएसएम धनबाद में जोसा की काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ है और यहां 1125 बीटेक सीटों पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा। 20 जून को प्रथम चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन जारी होगा।

टॉप-20 परर्सेंटाइल कटऑफ मार्क्स (500 अंक में)

श्रेणी (जैक बोर्ड)- 2023, 2024

सामान्य- 384, 366

सामान्य (ईडब्ल्यूएस)- 384, 366

ओबीसी (एनसीएल)- 381, 374

एससी- 373, 354

एसटी- 372, 349

पीडब्ल्यूडी- 372, 349

श्रेणी (सीबीएसई)- 2023, 2024

सामान्य- 420, 417

सामान्य (ईडब्ल्यूएस)- 412, 414

ओबीसी (एनसीएल)- 412, 414

एससी- 382, 391

एसटी- 372, 372

पीडब्ल्यूडी- 372, 372

श्रेणी (आईसीएसई)- 2023, 2024

सामान्य- 444, 444

सामान्य (ईडब्ल्यूएस)- 432, 431

ओबीसी (एनसीएल)- 432, 431

एससी- 418, 415

एसटी- 378, 375

पीडब्ल्यूडी- 372, 372

ये भी पढे़ं-

Jharkhand News: मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधी शिकायतों की होगी जांच, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

JEE Advance की मेरिट लिस्ट में नहीं आया नाम, तो अब इन कोर्स से मिलेगा IIT में सीधे दाखिला; जानिए पूरा प्रोसेस