Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईसीएल सीएमडी सतीश झा को मिला 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' सम्मान

    By Sudesh Kumar Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Tue, 17 Feb 2026 12:15 PM (IST)

    ECL CMD Satish Jhaः ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सतीश झा को मुंबई में 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान खनन ...और पढ़ें

    पुरस्कार प्राप्त करते ईसीएल के सीएमडी सतीश झा।

    पुरस्कार प्राप्त करते ईसीएल के सीएमडी सतीश झा।

    HighLights

    1. ईसीएल सीएमडी सतीश झा को 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' पुरस्कार मिला।

    2. खनन व ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मानित।

    3. ईसीएल की दक्षता और उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान।

    जागरण संवाददाता, मुगमा (धनबाद)। कोल इंडिया (Coal India) की अनुषंगी इकाई-Eastern Coalfields Limited (ईसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सतीश झा को ‘बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवार को मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

    झा को यह पुरस्कार खनन और ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय नेतृत्व, रणनीतिक दूरदृष्टि तथा देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास में उनके सतत योगदान के लिए दिया गया। ईसीएल के सीएमडी के रूप में उन्होंने संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने, उत्पादन क्षमता सुदृढ़ करने और कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की है।

    उनकी प्रशासकीय कुशाग्रता, पारदर्शी कार्यशैली और प्रतिबद्ध नेतृत्व की सराहना राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी की गई। दुनिया भर से आए प्रख्यात व्यक्तियों की उपस्थिति में यह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

    इस सम्मान से ईसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों और मजदूरों में हर्ष का माहौल है। सभी ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए श्री झा के नेतृत्व पर गर्व जताया है।

    खबरें और भी