धनबाद में सूना हुआ एक मां का आंचल, सांप के काटने से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत
धनबाद के पूर्वी टुंडी स्थित कोरैया गांव में जहरीले सांप के डंसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। रात में सोते समय हुए इस हादसे के बाद सुबह अस्पताल ल ...और पढ़ें

घटना की सूचना पाकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे लोग। (फोटो जागरण)
HighLights
धनबाद के पूर्वी टुंडी में सांप के काटने से मौत।
कोरैया गांव में दो सगे मासूम भाई-बहन शिकार।
रात में सोते समय हुआ हादसा, सुबह हुई पुष्टि।
संवाद सूत्र, जागरण, टुंडी (धनबाद)। पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की उकमा पंचायत के कोरैया गांव में जहरीले सांप के काटने से दो सगे मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों में दिहाड़ी मजदूर श्यामलाल सोरेन की छह वर्षीय बेटी महिमा सोरेन और चार वर्षीय बेटा रितेश सोरेन शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
रात में सोते समय सांप ने डंसा, सुबह हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार मां सिमोली सोरेन अपने दोनों बच्चों के साथ खपड़ैल मकान में जमीन पर सोई हुई थीं। देर रात जहरीले सांप ने दोनों बच्चों को डंस लिया, लेकिन अंधेरे में किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह बच्चों के मुंह से झाग निकलता देख स्वजनों को अनहोनी का एहसास हुआ।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चों की हो चुकी थी मौत
स्वजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय बच्चों के पिता श्यामलाल सोरेन तमिलनाडु में मजदूरी करने गए हुए थे।
प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, गांव में शोक की लहर
घटना की सूचना मिलने पर सोनेत संथाल समाज के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद पूर्वी टुंडी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें और भी
सीओ सुरेश वर्णवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं भाजपा अध्यक्ष भीमलाल भंडारी, मुखिया सुनिता देवी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी।