Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनें प्रभावित, कई लेट और कुछ के मार्ग बदले

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:45 PM (IST)

    Indian Railway Update: धनबाद मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से मंगलवार को कई ट्रेनें प्रभावित होंगी, कुछ विलंब से चलेंगी और कुछ के मार्ग बदले जाएंगे। ...और पढ़ें

    धनबाद रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

    धनबाद रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. धनबाद मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनें प्रभावित।

    2. बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया।

    3. आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से चलेंगी।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। East Central Railway: धनबाद होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें मंगलवार को प्रभावित रहेंगी। लगभग आधा दर्जन ट्रेनें अपने आरिजिनेटिंग स्टेशन से विलंब से चलाई जाएंगी। लेट चलने से धनबाद आगमन देर से होगा तथा गंतव्य तक भी विलंब से पहुंचेंगी।

    गोमो-चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस गंतव्य तक नीं जाएगी। बर्द्धमान-हटिया मेमू दोनों ओर से मार्ग बदल कर चलेगी। रेलवे की ओर से बताया कि धनबाद रेल मंडल के निमियाघाट- भोलीडीह- गोमो- मतारी-निचितपुर व तेतुलमारी रेलखंडों में नान इंटरलाकिंग के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

    मार्ग बदल कर चलने वाली ट्रेन

    • 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस: धनबाद, गोमो के बजाय धनबाद-कतरास-चंद्रपुरा होकर चलेगी।
    • 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस: गोमो के बजाय चंद्रपुरा-कतरास-धनबाद होकर चलेगी।

    विलंब से चलने वाली/आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

    • 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस: आसनसोल से 90 मिनट विलंब से खुलेगी।
    • 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस: कोलकाता से 90 मिनट विलंब से खुलेगी।
    • 13554 वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस: वाराणसी से 60 मिनट विलंब से खुलेगी।
    • 53347 गोमो-बरवाडीह पैसेंजर: गोमो से तीन घंटे विलंब से खुलेगी।
    • 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस: रांची से 90 मिनट विलंब से खुलेगी।
    • 18116 चक्रधरपुर-गोमो मेमू एक्सप्रेस: महुदा स्टेशन तक चलेगी।
    • 18115 गोमो-चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस: महुदा स्टेशन से चलेगी।