Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 12:29 PM (IST)

    Dhanbad News: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए धनबाद में एक नया मेडिकल कॉलेज स्थापित क ...और पढ़ें

    बरवाअड्डा में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समर्थकों के साथ।(फोटो जागरण)

    बरवाअड्डा में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समर्थकों के साथ।(फोटो जागरण)

    HighLights

    1. धनबाद में जल्द स्थापित होगा नया मेडिकल कॉलेज।

    2. एसएनएमएमसीएच का होगा आधुनिकीकरण, रिम्स पर घटेगा दबाव।

    3. डॉक्टरों की कमी दूर करने को बुलाए जाएंगे विशेषज्ञ।

    संवाद सहयोगी, बरवाअड्डा(धनबाद)। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि धनबाद को स्वास्थ्य केंद्र के हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य योजना बनाई गई है। इसके तहत शहर में जल्द ही एक नया मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा।

    मंगलवार को जामताड़ा से रांची लौटने के दौरान बरवाअड्डा स्थित एक ढाबा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि धनबाद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा और चिकित्सा क्षेत्र में नए अवसर भी सृजित होंगे।

    एसएनएमएमसीएच का होगा कायाकल्प, रिम्स पर घटेगा दबाव

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के पुराने भवनों को तोड़कर वहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य भवन का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि धनबाद में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर और अत्याधुनिक होने से रांची स्थित रिम्स पर मरीजों का दबाव कम होगा।

    साथ ही स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार राज्य के प्रमुख अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

    डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, भाजपा पर भी साधा निशाना

    राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी स्वीकार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्हें आकर्षित करने के लिए सरकार बेहतर वेतन और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

    खबरें और भी

    इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल कमियां निकालने का काम करता है, जबकि उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है। राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी ने मेहनत की थी, लेकिन चुनाव में पैसे की जीत हुई। हार का दुख है, फिर भी जनता का समर्थन उनके साथ है।