विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निरसा फ्लाईओवर पर सियासत तेज: सांसद ढुलू महतो का आरोप-विधायक अरूप ने मांगी 6 करोड़ की रंगदारी

Published: Tue, 07 Jul 2026 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2026 04:48 PM (IST)

Dhanbad Politics: सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी पर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

बदमाश प्रिंस खान के दो शूटरों के साथ विधायक अरूप चटर्जी का फोटो दिखाते सांसद ढुलू महतो। (फोटो अमित सिन्हा)

बदमाश प्रिंस खान के दो शूटरों के साथ विधायक अरूप चटर्जी का फोटो दिखाते सांसद ढुलू महतो। (फोटो अमित सिन्हा)

HighLights

  1. सांसद ढुलू महतो ने विधायक अरूप चटर्जी पर रंगदारी का आरोप लगाया।

  2. निरसा फ्लाईओवर निर्माण रोकने के लिए 6 करोड़ रुपये मांगे गए।

  3. विधायक पर प्रिंस खान गिरोह से संबंध होने का भी आरोप।

जागरण संवाददाता, धनबाद। निरसा में एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर धनबाद की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। स्थानीय निरसा के विधायक अरूप चटर्जी द्वारा निर्माण कार्य बंद कराए जाने के बाद भाजपा सांसद ढुलू महतो ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

धनबाद के सांसद ने प्रेस वार्ता में कहा कि चटर्जी ने निर्माण करने वाली कंपनी से 6 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है, और रंगदारी न मिलने पर काम बंद करवा दिया है। 

सांसद ने चटर्जी को बदमाश प्रिंस खान गिरोह का संरक्षक बताते हुए कहा कि विधायक का गैंग से सीधा संबंध है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चटर्जी सुशांतो सेन की हत्या और राजू मिश्रा आत्महत्या मामले में भी शामिल हैं। सांसद ने कहा कि इन मामलों को दबाने के लिए विधायक को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

ढुलू महतो ने कहा कि निरसा क्षेत्र में विकास कार्यों में बाधा डालकर और रंगदारी मांगकर आम जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 

यह भी पढ़ें- MLA अरूप चटर्जी को धमकी देना पड़ा भारी! दुबई में बैठा बदमाश प्रिंस खान के वासेपुर घर पर गरजा बुलडोजर

सांसद ने यह भी कहा कि वह इस मामले को संसद और केंद्रीय गृह मंत्रालय तक ले जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सच्चाई के साथ खड़ी हों और क्षेत्र में फैलाए जा रहे भय के माहौल को समाप्त करें। 

यह भी पढ़ें- 'स्कूल और जेल की दोस्ती कभी नहीं छूटती', प्रिंस खान और ढुलू महतो को लेकर अरूप चटर्जी का बड़ा दावा


प्रेस वार्ता में भाजपा के कई नेता भी उपस्थित थे, जिनमें जिला अध्यक्ष सरवन राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार और महामंत्री मानस प्रसून शामिल थे।