सर्विसिंग से नाराज युवक का अनोखा विरोध, Ola शोरूम के सामने पेट्रोल डालकर स्कूटी में लगाई आग
धनबाद के कोला कुसुमा में एक युवक ने अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगा दी, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। तकनीकी खराबी और खराब सर्विसिंग से परेशान ह ...और पढ़ें
HighLights
धनबाद में ओला स्कूटी में आग लगाने की घटना।
तकनीकी खराबी और खराब सर्विसिंग से परेशान था युवक।
शोरूम के सामने पेट्रोल डालकर लगाई आग, मचा हड़कंप।
जागरण संवाददाता, धनबाद। सरायढेला कोला कुसुमा के समीप सोमवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने ओला शोरूम के सामने ही अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगा दी। देखते ही देखते स्कूटी धू-धूकर जलने लगी और सड़क पर धुएं का गुबार उठने लगा।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चंदन सिंह नामक युवक अपनी ओला स्कूटी में लगातार आ रही तकनीकी खराबी और सर्विसिंग की समस्या से परेशान थे। सोमवार दोपहर वह स्कूटी लेकर कोला कुसुमा स्थित शोरूम के पास पहुंचे। शोरूम कर्मियों से कुछ बात हुई जिसके बाद समस्याओं से नाराज होकर उन्होंने शोरूम के सामने ही स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
यह घटना ने ओला की सर्विस पर सवालिलया निशान लगा दिया है। उधर, ओला स्कूटी में आग लगते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुट गए। कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
घटना को लेकर आसपास के इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। चंदन सिंह का कहना था कि कंपनी ने स्कूटी बेचने के दौरान जो वादा किया था। उसे पूरा नहीं कर रहा था। वह खुद कैंसर पीड़ित है और उन्हें लगातार दौड़ाया जा रहा था। आपको बता दें कि ओला की स्कूटी व बाइक सर्विस को लेकर धनबाद में सैकड़ों लोग काफी समय से परेशान हैं।
खबरें और भी
भुईफोड के समीप भी ओला शोरूम के सामने सैकड़ों स्कूटी मरम्मत व सर्विस नहीं होने के चलते बेकार पड़ी हैं। कई बार ग्राहकों ने इसकी शिकायत भी की है, लेकिन कभी पार्ट्स नहीं मिलने तो कभी अन्य खराबी का बहाना कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है। इस संबंध में ओला की वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर बार बार फोन करने पर भी काल नहीं लगा।