विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद भाजपा महानगर व ग्रामीण अध्यक्ष का नाम तय, औपचारिक घोषणा बाकी

By Ravi Ranjan Anand Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Thu, 08 Jan 2026 08:39 AM (IST)

Dhanbad BJP: धनबाद में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत महानगर और ग्रामीण अध्यक्षों का चुनाव गुरुवार को होगा। वर्तमान ...और पढ़ें

धनबाद जिला भाजपा कार्यालय। (फाइल फोटो)

धनबाद जिला भाजपा कार्यालय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा कार्यालय में दोपहर बाद एक से पांच के बीच चुनाव प्रक्रिया।

  2. झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा रहेंगे उपस्थित।

  3. महानगर के लिए श्रवण और ग्रामीण के लिए मोहन करेंगे नामांकन।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। रायशुमारी के बाद अब औपचारिक चुनाव कराया जा रहा है। गुरुवार को धनबाद महानगर और धनबाद ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष का चुनाव होगा। नामों पर सहमति बन चुकी है और अब केवल औपचारिक घोषणा शेष है।

Mohan Kumbhkar

जानकारी के अनुसार धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। धनबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष का चुनाव दोपहर एक बजे से तीन बजे तक तथा ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष का चुनाव तीन बजे से पांच बजे के बीच कराया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार धनबाद महानगर अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष श्रवण राय को एक बार फिर मौका दिया जाएगा। उनके नाम पर प्रदेश नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। वहीं ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर के स्थान पर मोहन कुंभकार का चयन किया गया है।

महानगर चुनाव के प्रभारी के रूप में पूर्व विधायक राज पालीवाल, पूर्व सांसद सुनील सोरेन और योगेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे, जबकि ग्रामीण चुनाव के प्रभारी बालमुकुंद सहाय और विनय जायसवाल रहेंगे।

Shrawan Rai

सूत्रों के मुताबिक धनबाद जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया जाएगा, जिसके बाद चुनाव की औपचारिक घोषणा होगी। गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाध्यक्ष तथा पांच प्रदेश परिषद सदस्यों के नामों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।