विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंतर-मंतर पर CJP के धरने का ट्रेनों पर आज भी असर, नई दिल्ली से नहीं चलेंगी हावड़ा-सियालदह राजधानी

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:04 AM (IST)

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

CJP Protest: ट्रेनों के रद होने के कारण रेल यात्री परेशान। (प्रतीकात्मक फोटो)

CJP Protest: ट्रेनों के रद होने के कारण रेल यात्री परेशान। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. जंतर-मंतर पर धरने के कारण ट्रेनें रद्द हुईं।

  2. राजधानी और गरीब रथ जैसी प्रमुख ट्रेनें प्रभावित।

  3. हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जागरण संवाददाता, धनबाद। SIR रद करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित धरने के मद्देनजर रेलवे द्वारा लिए गए फैसले का असर शनिवार को दूसरे दिन भी यात्रियों पर पड़ेगा।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को हावड़ा और सियालदह से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद रहीं। इसके कारण शनिवार को नई दिल्ली से हावड़ा और सियालदह जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा।

हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रद होने से शनिवार को चलने वाली नई दिल्ली-सियालदह राजधानी भी रद रहेगी। वहीं, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ के रद होने के कारण 11 अक्टूबर को चलने वाली नई दिल्ली-रांची गरीब रथ का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।

रेलवे बोर्ड से जारी आदेश में कहा गया कि 10 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आस-पास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए ट्रेनों को नियंत्रित और किया गया है।

शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन पर ही रद कर दिया जाएगा।

अचानक रद हुई ट्रेनों ने बढ़ा दी हजारों यात्रियों की परेशानी

अचानक रद हुई ट्रेनों ने हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। हावड़ा और सियालदह राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में अगले कई दिनों तक लंबी वेटिंगलिस्ट है। ऐसे में जिन यात्रियों ने नौ अक्टूबर के लिए टिकट बुक कराया था, उन्हें विकल्प ढूंढ़ना होगा।

धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल की खाली सीटें चंद मिनटों में फुल

हावड़ा व सियालदह राजधानी एक्सप्रेस रद होने से परेशान धनबाद और आसपास के यात्री विकल्प ढूंढ़ते रहे। शुक्रवार शाम 6:30 पर खुलने वाली धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन में इकोनमी क्लास की करंट बुकिंग की 90 सीटें खाली थीं। चंद मिनटों में ही सारी सीटें फुल हो गईं। स्पेशल ट्रेन स्पेशल शनिवार शाम में दिल्ली पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- मैं निर्दोष हूं, झूठा फंसाया गया है... ,धनबाद कोर्ट में बोले भाजपा सांसद ढुलू महतो

यह भी पढ़ें- झारखंड से बिहार जाना होगा आसान, टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से