Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड: प्रेमी को संकट में देख सातवीं बार भागी प्रेमिका, शादी के जोड़े में थाने पहुंचकर सबको चौंकाया

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:41 AM (IST)

    शादी के बाद ससुराल छोड़कर भागी एक युवती सातवीं बार अपने प्रेमी को बचाने के लिए लोयाबाद थाना पहुंची। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. युवती सातवीं बार प्रेमी को बचाने के लिए घर से भागी।

    2. शादी के बाद ससुराल छोड़कर दुल्हन के जोड़े में थाना पहुंची।

    3. पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से ससुराल छोड़कर आई है।

    संवाद सहयोगी, लोयाबाद। अपने प्रेमी को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए सातवीं बार भागी एक युवती शनिवार को खुद दुल्हन का परिधान पहने लोयाबाद थाना पहुंच गई।

    यह वही युवती है, जो कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ पुलिस से बचने के लिए परियोजना में दो दिनों तक छिपी रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती की शादी चार दिन पहले एक मंदिर में कराई गई थी।

    शादी के बाद वह अपने ससुराल, पश्चिम बंगाल के रानीगंज चली गई थी। ससुराल में एक रात बिताने के बाद ही वह अगले दिन वहां से निकल गई।

    युवती ने फोन पर अपनी मां को सूचना दी कि वह ससुराल छोड़कर चली आई है। इसके बाद युवती की मां ने शनिवार को लोयाबाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसकी शादीशुदा बेटी को उसके प्रेमी ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

    मां ने अपनी पुत्री से उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की भी चेतावनी थी। इधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके प्रेमी और उसके माता-पिता को पूछताछ के लिए थाना बुलाया।

    पुलिस ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने युवती के ठिकाने और उसके ससुराल छोड़ने की घटना से किसी भी प्रकार की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया।

    दुल्हन के भेष में आई प्रेमिका

    पुलिस ने उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। इसी बीच, करीब दो घंटे बाद युवती दुल्हन के परिधान में खुद लोयाबाद थाना पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसे किसी ने नहीं भगाया है और वह अपनी मर्जी से ससुराल छोड़कर आई है।

    युवती के बयान के बाद पुलिस ने उसे उसकी मां के हवाले कर दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि युवती इससे पहले भी कई बार अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- धनबाद में नहीं थम रही कोयला चोरी, इस साल अब तक 522 मामले दर्ज; पुलिस और बीसीसीएल का तंत्र सवालों के घेरे में