Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीसीसीएल सीएमडी ने धनबाद मेयर और झरिया विधायक से की मुलाकात, विकास व खनन मुद्दों पर मंथन

    By Ashish Kumar Ambastha Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sun, 22 Mar 2026 10:57 AM (IST)

    BCCL CMD Meets Dhanbad Mayor: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने धनबाद के मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह से 'सिंह मेंशन' में मुलाकात क ...और पढ़ें

    धनबाद के मेयर संजीव सिंह से विचार-विमर्श करते बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल।

    धनबाद के मेयर संजीव सिंह से विचार-विमर्श करते बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल।

    HighLights

    1. बीसीसीएल सीएमडी ने मेयर-विधायक से की शिष्टाचार भेंट।

    2. धनबाद-झरिया के विकास और खनन मुद्दों पर चर्चा हुई।

    3. बीसीसीएल ने क्षेत्र के समग्र विकास की प्रतिबद्धता जताई।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह और उनकी पत्नी झरिया की विधायक रागिनी सिंह से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात 'सिंह मेंशन' उनके निजी आवास पर हुई।

    मुलाकात के दौरान सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मेयर संजीव सिंह को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें नगर निगम चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए सम्मानित किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

    उन्होंने विधायक रागिनी सिंह के साथ भी क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। विकास और खनन मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से झरिया और धनबाद क्षेत्र में खनन गतिविधियों से उत्पन्न चुनौतियों और शहरी विकास के तालमेल पर चर्चा हुई।

    सीएमडी ने विश्वास दिलाया कि बीसीसीएल प्रबंधन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह ने भी विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।