Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरवाअड्डा में बिजली प्रोजेक्ट सर्वे टीम पर जानलेवा हमला, नौ घायल; इंजीनियर की सोने की चेन लूटी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:33 AM (IST)

    Dhanbad News: बरवाअड्डा में 132 केवी बिजली परियोजना के सर्वे कार्य के दौरान टीम पर हमला हुआ, जिसमें एक इंजीनियर सहित नौ कर्मचारी घायल हो गए। ...और पढ़ें

    बरवाअड्डा में सर्वे टीम पर हमला। (प्रतीकात्मक फोटो)

    बरवाअड्डा में सर्वे टीम पर हमला। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. बरवाअड्डा में बिजली परियोजना सर्वे टीम पर हमला।

    2. एक इंजीनियर समेत नौ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल।

    3. हमलावरों ने इंजीनियर की 3.75 लाख की चेन छीनी।

    संवाद सहयोगी, बरवाअड्डा (धनबाद)। बरवाअड्डा थाना अंतर्गत परस बनिया नवडीहा गांव सरकारी बिजली परियोजना के सर्वे का काम कर रही टीम पर कुछ गांव के ही अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक इंजीनियर सहित करीब नौ कर्मचारी घायल हो गए ।

    जानकारी के अनुसार, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के आदेश पर लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से 132 केवी मैथन-बिनोद बिहारी चौक संचरण लाइन परियोजना के अंतर्गत चेक सर्वे का काम चल रहा था। जब कर्मचारी परस बनिया में सर्वे का काम कर रहे थे, तभी कुछ उपद्रवियों मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों व घूंसे-लातों से हमला कर दिया।

    आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने कंपनी के इंजीनियर उपेंद्र राज के गले से लगभग 3.75 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन भी झपट ली। हमले में अशोक महतो (30), ब्रह्मदेव कुमार (30), नजिमुल हुदा (40), उपेंद्र राज (30) के अलावा सर्वे एजेंसी के 4 अन्य कर्मचारी घायल हो गए।

    घटना के बाद लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर अहसन जलील ने बरवाअड्डा थाने में आवेदन दे कर में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।


    खबरें और भी