Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोले के भक्तों को रेलवे का तोहफा: श्रावणी मेले के लिए पटना, गोरखपुर और बढ़नी से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 01:49 PM (IST)

    रेलवे ने श्रावणी मेले के लिए व्यापक योजना बनाई है, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। ...और पढ़ें

    श्रावणी मेले के लिए पटना, गोरखपुर और बढ़नी से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    श्रावणी मेले के लिए पटना, गोरखपुर और बढ़नी से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    HighLights

    1. श्रावणी मेले के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाईं।

    2. आसनसोल-पटना, आसनसोल-गोरखपुर, बढ़नी-देवघर विशेष ट्रेनें शामिल।

    3. गोड्डा-रांची एक्सप्रेस के निरस्तीकरण की तिथियों में संशोधन हुआ।

    जागरण संवाददाता, देवघर। श्रावणी मेले को देखते हुए रेलवे हर साल अपनी सेवा में वृद्धि कर रहा है। इस साल भी लगातार स्पेशल ट्रेन की घोषणा की जा रही है, ताकि देश के कोने-कोने से आने वाले भक्तों को सहूलियत हो। वह बाबाधाम आकर पूजा अर्चना कर आराम से अपने गंतव्य को लौट जाएं।

    श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 03511/03512 आसनसोल-पटना-आसनसोल श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) तथा 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है।

    03511 आसनसोल-पटना श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। पांच बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 02.30 बजे पटना पहुंचेगी।

    वापसी में 03512 पटना-आसनसोल श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) 30 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन 03.30 बजे पटना से प्रस्थान कर उसी दिन एक बजे आसनसोल पहुंचेगी।

    यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह एवं सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल सेकेंड क्लास) के अनारक्षित कोच उपलब्ध रहेंगे।

    आसनसोल-गाेरखपुर मेला स्पेशल

    03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन रात नौ बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

    वापसी में 03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) 30 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन 4.15 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर अगले दिन 08.20 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

    यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में भी सामान्य द्वितीय श्रेणी के अनारक्षित कोच उपलब्ध रहेंगे।

    देवघर और बढ़नी के बीच स्पेशल ट्रेन

    श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बढ़नी और देवघर के बीच एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

    05028 बढ़नी - देवघर श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त तक रोजाना 3:20 बजे बढ़नी से चलेगी और अगले दिन 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी।

    यह ट्रेन यात्रा के दौरान अपने मार्ग में पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट और बांका स्टेशनों पर रुकेगी।

    05027 देवघर - बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त तक 6:45 बजे देवघर से चलेगी और अगले दिन 3:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

    यह ट्रेन यात्रा के दौरान अपने मार्ग में पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बांका, बाराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज और मुंगेर स्टेशनों पर रुकेगी।

    गोड्डा-रांची एक्सप्रेस के निरस्तीकरण की तिथियों में संशोधन

    आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-प्रधानखंटा रेलखंड के मुगमा स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नान-इंटरलाकिंग (एनआई) कार्यों को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस के निरस्तीकरण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

    रेलवे की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पूर्व में जारी सूचना के अनुसार यह ट्रेन 23 सितंबर एवं 25 सितंबर को निरस्त रहने वाली थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह ट्रेन 25 सितंबर (शुक्रवार) एवं 27 सितंबर (रविवार) को निरस्त रहेगी।