Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये लोग हिन्दु-मुस्लिम कर लड़ाना चाहते हैं', डबल इंजन सरकार को हेमंत सोरेन ये क्या बोल गए; ED की तरफ भी किया इशारा

    By Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 10:33 AM (IST)

    CM Hemant Soren देवघर में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमकर भाजपा पर तंज कसा। इस दौरान उन्हों ...और पढ़ें

    'ये लोग हिन्दु-मुस्लिम कर लड़ाना चाहते हैं', डबल इंजन सरकार को हेमंत सोरेन ये क्या बोल गए
    'ये लोग हिन्दु-मुस्लिम कर लड़ाना चाहते हैं', डबल इंजन सरकार को हेमंत सोरेन ये क्या बोल गए

    HighLights

    1. चुनावी मोड में दिखे मुख्यमंत्री, जनता से की मन की बात
    2. चार साल के कार्यकाल में तीन साल कोरोना और सुखाड़ का हवाला दिया

    जागरण संवाददाता, देवघर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को पूरे चुनावी मोड में दिखे। मौका था देवघर में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्यास कार्यक्रम का, जहां उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एक महती जन सभा को संबोधित किया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री तकरीबन 55 मिनट के संबोधन में कई बार आक्रामक हुए। आधा संबोधन सरकारी कामकाज और विकास पर दिया तो आधा समय आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर दिया। आत्मविश्वास से लवरेज मुख्यमंत्री भीड़ देखकर उत्साहित थे।

    'बिना संसाधन वाले लोगों को सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा'

    ईडी और अन्य एजेंसी का नाम लिए बगैर कहा कि जनता ही उनकी ताकत है। झारखंड की जनता को भरोसा दिलाया कि नौजवानों को नौकरी मिलेगी, जरूरतमंदों का काम इसी तरह होता रहेगा।

    2024 के बाद राज्य में ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि बिना संसाधन वाले लोगों को सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। उनके घर पर योजनाओं का लाभ दिलाने अधिकारी जाएंगे।

    डबल इंजन सरकार ने तो बस लूटने का काम किया: हेमंत सोरेन

    जनता को अपने चार साल के कार्यकाल में तीन साल कोरोना और सुखाड़ का हवाला दिया। बाकि के एक साल में विकास योजनाओं का हिसाब किताब दिया और कहा कि आज नौकरी, पुराना पेंशन, सर्वजन पेंशन योजना लागू किया। इतने कार्य होने के बाद भी उनको भ्रष्टाचारी कहा जा रहा है।

    उनकी टांग खींचने का काम किया जाता है। जनता से संवाद किया कि बताइए कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में चोरी करता है क्या। डबल इंजन की सरकार ने तो केवल लूटने का काम किया। हम झारखंड के लोग झूठ नहीं बोलते हैं।

    जनता को आगाह किया कि इन लोगों से सावधान रहना है। ये लोग हिन्दु-मुस्लिम करके लड़ाना चाहते हैं। जहां के लोग नहीं लड़ते वहां इनका नहीं चलता है। जनता से मुख्यमंत्री ने पूछा बताइए हिन्दू-मुस्लिम करने से पेट भरेगा क्या।

    खबरें और भी

    सिख-ईसाई करने से नौकरी मिलेगी क्या। जाति धर्म के नाम पर आपकी भावनाओं के तार को झंकृत करने वालों से सजग रहें। हेमंत बीच-बीच में केंद्र पर निशाना साधते रहे, मंहगाई को डायन और राक्षस से संबोधित किया और कहा कि सिलिंडर की कीमत देखिए।

    पांच सौ रुपया में सिलिंडर

    जब हमारी सरकार केंद्र में थी तो पांच सौ रुपया में सिलिंडर मिलता था। हमलावर हुए तो यह भी कह गए कि सूखाड़ का पैसा भी केंद्र सरकार नहीं देती है। जनता की सहानुभूति और उनकी भावनाओं के साथ संवाद किया। बार बार केंद्र पर तोहमत लगाते रहे कि उनको परेशान किया जा रहा है।

    कहा कि पता नहीं उनको क्यों अच्छे नहीं लगते हैं। जब भी मदद मांगते हैं तो दुत्कार दिया जाता है। जनता को यह समझाने की कोशिश किया कि वह उनके साथ है तो किसी बात का गम नहीं है। कोई कुछ कहे, जनता जर्नादन हमारे साथ है और उनके लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

    सारठ विधानसभा में किसानों की स्थिति पर भी पूर्व की सरकार को घेरा। कहा कि यहां के अधिकांश किसानों को आज तक सिंचाई परियोजना का लाभ नहीं मिला। उनके खेत में पानी नहीं पहुंच रहा। सवाल किया कि आखिर सरकार कर क्या रही थी। सूबे में 1200 से 1500 मिमी बारिश हो रही है और किसान बारिश पर निर्भर कर रहे हैं।

    सारठ की जनता से मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार ने यहां के लोगों, किसानों को नजरअंदाज कर दिया। इसलिए इस लिफ्ट इरिगेशन से बिना किसी को नुकसान पहुंचाए पाइप लाइन से टांड़ पर खेती के लिए पानी जाएगा।

    ये भी पढ़ें -

    Indian Railway News: दून एक्‍सप्रेस का रूट एक बार फिर से बदला, अब उत्‍तर प्रदेश से होकर जाएगी ट्रेन, जानें पूरी डिटेल

    गुजरात-महाराष्ट्र से भी विकसित होगा झारखंड, देवघर में सिकटिया में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्‍यास मौके पर गरजे मुख्‍यमंत्री