देवघर में बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज अगले सत्र से होगा शुरू, चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
Deoghar News: बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज अगले सत्र 2027-28 से शुरू होगा, जिसके लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल की अनुमति का ...और पढ़ें

देवघर में शुरू होगा बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कालेज। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर में बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कालेज के शुरू होते ही संताल परगना ही नहीं झारखंड में मेडिकल कालेज की संख्या बढ़ जाएगी। एमबीबीएस और पीजी करने के लिए बाहर जा रहे स्टूडेंट को एक अच्छा अवसर देवघर में मिलेगा।
सांसद डा. निशिकांत दुबे ने बताया कि नेशनल मेडिकल काउंसिल की अनुमति मिलने के बाद अगले सत्र 2027-28 में बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कालेज में 150 सीट पर नामांकन शुरू हो जाएगा। 2027-28 से सत्र शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है।
एनओसी मिलने के बाद पहले 150 सीट पर सत्र शुरू होगा। उसके बाद सीट की संख्या बढ़कर 250 हो जाएगी। और 150 सीट पर पीजी की भी पढ़ाई शुरू होगी।
जानकारी हो कि बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट के 26.50 एकड़ भूखंड में देवघर मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कई भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। संताल परगना का सबसे बड़ा 1500 सीट का आडिटोरियम बन रहा है।
भव्य स्पोर्ट्स काप्प्लेक्स,गर्ल्स और ब्याज हास्टल। भव्य एकेडमिक ब्लाक। मेडिकल कालेज का जो नक्शा बना है वह काफी भव्य है। झारखंड में इसकी गिनती होगी।
देवघर- बांका मुख्य सड़क मार्ग पर बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कालेज और पीडी हिंदुजा अस्पताल आने वाले समय में क्षेत्र को मेडिकल हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
संताल परगना के साथ साथ झारखंड-बिहार और देश के दूसरे प्रांत के स्टूडेंट एमबीबीएस और पीजी की पढ़ाई करने यहां आएंगे। एक तरह से देवघर में मेडिकल के नए रास्ते खुल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- देवघर में SBI का पूरा ATM उखाड़ ले गए चोर, 500 मीटर तक टोचन कर इनोवा में लादकर फरार
यह भी पढ़ें- उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के देवघर दौरे की तैयारी शुरू, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था पर मंथन
