Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डोली से पहले उठी अर्थी: दहेज में बुलेट की मांग, चतरा में युवती ने मंगेतर को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 03:16 PM (IST)

    चतरा के हंटरगंज में शादी से पहले एक युवती ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मंगेतर सोनू तिवारी और उसके परिवार ने बुलेट बाइक की ...और पढ़ें

    चतरा सुसाइड केस। सांकेतिक फोटो

    चतरा सुसाइड केस। सांकेतिक फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। झारखंड के चतरा जिले में हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के कोबना गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लड़के कथित प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली।

    मृतका कोबना गांव निवासी किशोर पांडेय की 21 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी है। नेहा की शादी इसी माह 29 अप्रैल को होने वाली थी और घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं। नेहा का पिछले दो वर्षों से 24 वर्षीय सोनू तिवारी के साथ प्रेम संबंध था।

    परिजनों की सहमति के बाद दोनों की शादी तय हुई थी। आरोप है कि शादी तय होने के बाद भी लड़का पक्ष द्वारा दहेज में बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी।

    मृतका के परिजनों का कहना है कि इस मांग को लेकर नेहा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि सोनू तिवारी दहेज को लेकर नेहा को मानसिक रूप से परेशान करता था।

    प्रेमी को वीडियो कॉल कर किया सुसाइड

    परिजनों के अनुसार गुरुवार की मध्यरात्रि नेहा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या से पहले उसने अपने प्रेमी सोनू तिवारी को वीडियो कॉल कर घटना का लाइव सीन दिखाया, जिसका साक्ष्य उसके मोबाइल में मौजूद बताया जा रहा है।

    सोनू तिवारी गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के करहारी गांव का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    खबरें और भी

    थाना प्रभारी ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। वहीं, मृतका के परिजनों ने हंटरगंज थाने में लिखित आवेदन देकर प्रेमी सोनू तिवारी एवं उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड के दलमा सेंचुरी 3 साल बाद हुई हाथियों की वापसी, पुराने कोरिडोर से पहुंचा 38 हाथियों का झुंड

    यह भी पढ़ें- धनबाद गोलीकांड: सोनारडीह में घायल कोयला कारोबारी की मौत, सिर और पेट में गोली लगने से चल रहा था इलाज