Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली! डीजे गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत और तीन घायल

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 04:20 PM (IST)

    हंटरगंज-पांडेयपुरा मुख्य मार्ग पर डीजे सवारी गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रू ...और पढ़ें

    हंटरगंज में डीजे सवारी गाड़ी पलटने से हादसा। जागरण

    हंटरगंज में डीजे सवारी गाड़ी पलटने से हादसा। जागरण

    HighLights

    1. हंटरगंज में डीजे सवारी गाड़ी पलटने से हादसा।

    2. एक युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल।

    संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। थाना क्षेत्र के हंटरगंज-पांडेयपुरा मुख्य मार्ग स्थित कारनी मोड़ के समीप रविवार सुबह डीजे सवारी गाड़ी पलट जाने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही पांडेयपुरा पिकेट प्रभारी सुनील दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ गांव निवासी प्रमोद राम के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई। वहीं घायलों में सोनपुर बीघा गांव निवासी नरेश पासवान का 18 वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार, रोशन कुमार तथा विकास कुमार शामिल हैं।

    हेमंत कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर किया गया है।परिजनों ने बताया कि चारों युवक घोड़दौड़ गांव से पांडेयपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजे वाहन में तेल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसा हो गया।