Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'BJP आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र रच रही', चंपई सोरेन ने भाजपा पर साधा निशाना

    Updated: Wed, 01 May 2024 03:57 PM (IST)

    Jharkhand Politics मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के नामांकन में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन चतरा पहुंचे। इस दौरान चतरा कॉलेज के पास सभा को स ...और पढ़ें

    Jharkhand Politics: 'BJP आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र रच रही', चंपई सोरेन ने भाजपा पर साधा निशाना (फोटो- जागरण)
    Jharkhand Politics: 'BJP आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र रच रही', चंपई सोरेन ने भाजपा पर साधा निशाना (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के नामांकन में पहुंचे थे चंपई सोरेन
    2. राज्य की सभी सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत का दावा
    3. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री आलमगीर, रामेश्वर व भोगता ने भी किया संबोधित

    संवाद सहयोगी, चतरा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र रच रही है। इसलिए लोकसभा चुनाव में 400 के पार सीट लाना चाह रही है। ताकि पूर्ण बहुमत लाकर आरक्षण नीति में छेड़छाड़ कर सके, लेकिन आइएनडीआइए गठबंधन भाजपा के इरादे को कभी पूरा नही होने देगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा 150 सीटों के अंदर ही सिमट कर रह जाएगी। महागठबंधन चतरा लोकसभा ही नहीं, अपितु झारखंड की सभी 14 सीटों पर मजबूती से जीत दर्ज करेगा।

    मुख्यमंत्री मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थन में चतरा कालेज के समीप चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 10 वर्षो में भाजपा झूठ बोलकर और जनता को ठग कर सत्ता में रही है। 2019 में डबल इंजन की सरकार ने 11 लाख गरीबों के राशन कार्ड रद कर दिए।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गांवों के विकास के लिए सांसद ग्राम योजना फिसड्डी साबित हुई। गैस सिलिंडर 1100 से 1200 रुपये में मिल रहा है। भाजपा पूंजीपतियों के लिए राजनीति करती है। प्रदेश में महागठबंधन की सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में कई विकास कार्य किए हैं। वृद्ध महिलाओं और विधवाओं के लिए पेंशन देने का काम किया। 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड दिया।

    भाजपा की सरकार में विकास नहीं हुए- सत्यानंद भोगता

    इस मौके पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश से बेरोजगारी व गरीबी दूर करने के लिए महागठबंधन का साथ दें। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा ने जनसमस्याओं की बात कभी नहीं की। महागठबंधन की सरकार में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिया।

    खबरें और भी

    उद्योग मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास नहीं हुए। तीसरा चुनाव आ गया है। लेकिन अब तक न तो रेल आई और न ही स्टील प्लांट लगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है। विकास के नाम पर भाजपा ने सिर्फ राजनीति की है।

    ये भी पढ़ें- 

    Amit Shah Fake Video Case : जिसको जो मन में आ रहा कर रहा... दिल्‍ली पुलिस के नोटिस पर राजेश ठाकुर का आया बयान

    बिटिया ने पूरे झारखंड में साइंस में किया टॉप तो लाठी का सहारा लेकर कॉलेज चल पड़े पिता, छलक पड़े स्‍नेहा के आंसू