Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SAIL को मिलेगा नया वित्त निदेशक, 12 उम्मीदवार रेस में

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 03:22 PM (IST)

    सेल में निदेशक वित्त एवं लेखा पद के लिए सोमवार को नए अधिकारी के नाम की घोषणा की जाएगी। इस पद के लिए 12 अधिकारी दौड़ में हैं, जिनमें अरुप मुखर्जी और पं ...और पढ़ें

    SAIL स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड। (प्रतीकात्मक फोटो)

    SAIL स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)में निदेशक वित्त एवं लेखा के पद पर नए अधिकारी के नाम की घोषणा सोमवार को कर दी जाएगी। इस पद के लिए बीएसएल एसआरयू इकाई के सीजीएम फाइनेंस प्रजेश चंद्र मिश्र सहित कुल 12 अधिकारी रेस में है।

    इनमें सेल कारपोरेट आफिस के ईडी अरुप मुखर्जी व गेल इंडिया कंपनी के ईडी पंकज भूटानी की दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही है। निदेशक वित्त एवं लेखा पद के लिए उम्मीदवारों का आनलाइन साक्षात्कार सोमवार 10 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ।

    परिणाम की घोषणा आज ही कर दी जाएगी। सेल के नव नियुक्त डायरेक्टर फाइनेंस का कार्यकाल कंपनी में 9 मई 2026 से पांच साल के लिए प्रभावी होगा। बता दे की सेल में निदेशक वित्त एवं लेखा का अतिरिक्त प्रभार वर्तमान समय में कंपनी के सीएमडी सह चेयरमैन डा. अशोक कुमार पंडा के पास है।

    सोमवार को लोक उद्यम चयन समिति इस पद के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने के बाद इसमें सफल अधिकारी के नाम को अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट कमेटी के पास भेज देगी।

    इसके बाद जैसे ही कमेटी कमेटी नव चयनित निदेशक वित्त के नाम पर अपनी मंजूरी दे देगी, सेल के सीएमडी डा. अशोक कुमार पंडा को सेल के निदेशक वित्त एवं लेखा पद के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया जाएगा। 

    खबरें और भी

    साक्षात्कार में शामिल उम्मीदवारों की सूची

    महारत्न कंपनी सेल में निदेशक वित्त एवं लेखा पद के लिए कुल 12 अधिकारी साक्षात्कार में शामिल होंगे। इनमें सेल के छह अधिकारी के अलावा छह अन्य अधिकारी दूसरे पीएसयू कंपनी के है।

    सेल से कारपोरेट आफिस नई दिल्ली के इंटरनल आडिट विभाग में कार्यरत ईडी अरुप मुखर्जी, बीएसएल एसआरयू के सीजीएम फाइनेंस प्रजेश चंद्र मिश्रा, भिलाई इस्पात संयंत्र के सीजीएम फाइनेंस सुदर्शन कालरा, सीजीएम हफीक कुमार साय, जीएम विकास शौनक, जीएम प्रवीण कुमार, इंडियन रेलवे फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड के ईडी सुनील कुमार गोयल, गेल इंडिया कंपनी के ईडी पंकज भूटानी, एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड कंपनी के ईडी डा. विजय कुमार चौधरी तथा गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कारपोरेशन लिमिटेड के जीएम फाइनेंस शुभदीप सेन साक्षात्कार में शामिल होकर निदेशक वित्त पद के लिए अपना अपना भाग्य आजमाएंगे।