Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CISF को सौंपी जा सकती है रेलवे की सुरक्षा? राज्यसभा में उठेगा सवाल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 12:10 AM (IST)

    केंद्र सरकार भारतीय रेलवे की सुरक्षा की कमान आरपीएफ से लेकर सीआईएसएफ को सौंपने पर विचार कर रही है। ...और पढ़ें

    भारतीय रेलवे सुरक्षा में हो सकता है बदलाव।

    भारतीय रेलवे सुरक्षा में हो सकता है बदलाव।

    HighLights

    1. सीआईएसएफ को सौंपी जा सकती है भारतीय रेलवे की सुरक्षा कमान।

    2. आरपीएफ पर अधिकारों के दुरुपयोग और दुर्व्यवहार के आरोप।

    3. राज्यसभा में इस मुद्दे पर सवाल उठाया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन काम करने वाले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी योजना पर विचार किया जा रहा है। आने वाले समय में देश की रेल संपत्तियों और रेल यात्रियों की सुरक्षा की पूरी कमान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंपी जा सकती है।

    रेल मंत्रालय के अधीन संचालित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की कमान क्या केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के हाथों में चली जाएगी? यह बहस राज्यसभा में उठाए जाने वाले एक प्रश्न ने शुरू कर दी है।

    भारतीय रेलवे बोर्ड के उप महानिरीक्षक सह समन्वयक की ओर से जारी पत्र में ऐसे संकेत मिले हैं। इसमें बताया गया है कि आरपीएफ के जवान व अधिकारी लगातार अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रेलकर्मियों व यात्रियों के साथ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं।

    इससे रेल मंत्रालय के साथ केंद्र सरकार की छवि धूमिल हो रही है। बिहार के आरा और उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट स्टेशन पर इसी महीने आरपीएफ व रेलवे के वरीय अधिकारियों व यात्रियों से मारपीट की घटना इसका उदाहरण है।

    राज्यसभा में मांगा जाएगा जवाब

    दरअसल, रेलवे बोर्ड के डीआईजी समन्वय के पत्र में राज्यसभा में आगामी 31 जुलाई को पूछे जाने वाले प्रश्न का हवाला देते हुए जवाब मांगा गया है। तर्क दिया गया है कि देश के मेट्रो रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा अभी सीआईएसएफ के जिम्मे है।

    खबरें और भी

    केंद्रीय बल रेलवे के सुरक्षा संबंधित सभी नियमावली व प्रशासनिक कार्यप्रणाली से पूरी तरह अवगत है। ऐसे में रेल की सुरक्षा सौंप दी जाती है तो यह रेलवे प्रबंधन व प्रशासन के लिए बड़ी राहत होगी। बता दें कि वर्तमान में आरपीएफ में लगभग 75 हजार अधिकारी व जवान कार्यरत हैं।