SAIL: बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 10 अधिकारियों का तबादला
SAIL: बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने संगठनात्मक बदलाव के तहत 10 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

बोकारो स्टील प्लांट।
HighLights
बोकारो स्टील प्लांट में 10 अधिकारियों का स्थानांतरण।
मानव संसाधन विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश।
अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और पदस्थापना दी गई।
जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन ने संगठनात्मक बदलाव के तहत 10 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नई जिम्मेदारी दी है। मानव संसाधन विभाग के संगठनात्मक विकास अनुभाग की ओर से बुधवार को स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
आदेश में अधिकारियों को नई पदस्थापना पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, एजीएम (आरईडी) बृजेश कुमार को एजीएम (आरपीसी) बनाया गया है। एजीएम (डब्ल्यूएमडी) अनिश कुमार गुप्ता को एजीएम (प्रोजेक्ट्स) की जिम्मेदारी दी गई है।
सीनियर मैनेजर (सीआरएम-III) देवेश गौतम को सीनियर मैनेजर (ब्लास्ट फर्नेस) तथा सीनियर मैनेजर (एसपीसी-मैकेनिकल) दिनेश कुमार को सीनियर मैनेजर (सीआरएम-III) बनाया गया है। वहीं, सीनियर मैनेजर (सीएम-मैकेनिकल) कृष्णा राय को सीनियर मैनेजर (एसपीसी-मैकेनिकल) और सीनियर मैनेजर (डब्ल्यूएमडी) शरद गंगवार को सीनियर मैनेजर (सीएम-मैकेनिकल) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा सीनियर मैनेजर (एसएमएस-I) निखिल कुमार का स्थानांतरण वर्क्स एडमिन में किया गया है। मैनेजर (आरजीबीएस) मतिन अहमद को मैनेजर (प्रोजेक्ट्स) बनाया गया है।
असिस्टेंट मैनेजर (ब्लास्ट फर्नेस) मोहम्मद सेराज अंसारी को असिस्टेंट मैनेजर (सीआरएम-3) तथा असिस्टेंट मैनेजर (सीआरएम-3) संदीप कुमार आश को असिस्टेंट मैनेजर (टीए-एलई एवं एलॉटमेंट सेक्शन) की नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- SAIL का 10 हजार करोड़ मुनाफा लक्ष्य, अधिकारियों के व्हाट्सएप डीपी पर दिखेगा
प्रबंधन ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारी वाले विभाग में योगदान देने के बाद संबंधित रिपोर्ट मानव संसाधन विभाग को भेजने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- BRICS Summit के चलते SAIL मुख्यालय में तीन दिन की छुट्टी, महत्वपूर्ण विभागीय कार्य ऑनलाइन मोड में होंगे
