Bokaro News: 12 साल पहले पिता ने पंचायत में कराया था दुष्कर्म, अब बेटा किशोरी से रेप केस में गिरफ्तार
बोकारो में 2014 में पंचायत में सरेआम दुष्कर्म का फरमान सुनाने वाले घोषाल पासी के पुत्र उमेश कुमार पासी को एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार क ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपित उमेश कुमार पासी। (फोटो जागरण)
HighLights
पंचायत में दुष्कर्म कराने वाले के बेटे ने किया दुष्कर्म।
गोमिया पुलिस ने आरोपी उमेश कुमार पासी को किया गिरफ्तार।
पॉक्सो एक्ट के तहत उमेश पासी पर हुई कार्रवाई।
संवाद सूत्र, स्वांग (बोकारो)। झारखंड के बोकारो जिले के स्वांग स्थित गांधीग्राम में एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 2014 में पंचायती के नाम पर एक किशोरी से दुष्कर्म कराने के मामले में आरोपित गुलगुलिया समाज के मुखिया घोषाल पासी (अब दिवंगत) के 25 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार पासी को एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
गोमिया थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर एक किशोरी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल के झालदा थाना में जीरो एफआइआर दर्ज कराई थी।
वह एफआइआर स्थानांतरित होकर साेमवार को गोमिया थाना आई, तब बीएनएस की अन्य धाराओं सहित पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 99/2026 दर्ज कर पुलिस ने स्वांग के गांधीग्राम में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के अनुसार कुछ दिनों पहले पीड़ित किशोरी झालदा से अपने किसी रिश्तेदार के घर गांधीग्राम आई थी। उस दौरान उसे डरा-धमकाकर उमेश कुमार पासी ने दुष्कर्म किया।
किशोरी ने गांधीग्राम से वापस अपने गांव झालदा जाकर जब अपने पिता को घटना की जानकारी दी, तब झालदा थाना में जीरो एफआइआर कराई गई थी। आरोपित उमेश कुमार पासी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सहित अवर निरीक्षक बिरसा बाड़ा, दीपनारायण शुक्ला एवं सशस्त्र बल के कई जवान शामिल थे।
बताते चलें कि गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग कोलियरी क्षेत्र स्थित गुलगुलिया धौड़ा (वर्तमान में गांधीग्राम) के सामाजिक मुखिया घोषाल पासी ने आठ जुलाई-2014) को दुष्कर्म के प्रयास के बदले दुष्कर्म करने का फरमान जारी कर स्थानीय लोगों की भीड़ के समक्ष दिनदहाड़े एक किशोरी से दुष्कर्म कराया था।
खबरें और भी
क्योंकि उस किशोरी के भाई पर गुलगुलिया धौड़ा की एक महिला ने दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। तब वहां बैठी सामाजिक पंचायत के मुखिया घोषाल पासी ने आरोपित युवक की 13 साल की बहन के साथ आरोप लगाने वाली महिला के पति से सरेआम दुष्कर्म कराया था।
तब वह मामला प्रकाश में आने के बाद घोषाल पासी एवं बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई के बाद यह मामला देश-विदेश के अखबारों व न्यूज चैनलों की सुर्खियों में था।