विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो में नया मेडिकल कॉलेज: 100 एमबीबीएस सीटें, मार्च 2027 से ओपीडी सेवा

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:24 AM (IST)

‍‍Bokaro के सेक्टर 12 में 500 बेड के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा होगा, जिसमें 100 एमबीबीएस सीटें होंगी।

सेक्टर 12 स्थित निर्माणाधीन बोकारो मेडिकल कालेज। (फोटो जागरण)

सेक्टर 12 स्थित निर्माणाधीन बोकारो मेडिकल कालेज। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. बोकारो मेडिकल कॉलेज का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा होगा।

  2. मार्च 2027 से ओपीडी और चिकित्सा सेवाएँ शुरू होंगी।

  3. 500 बेड का अस्पताल, 100 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी।

जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर 12 में सरकारी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। राज्य के अपर मुख्य सचिव ने मेडिकल कालेज व अस्पताल का निरीक्षण किया था।

इस अस्पताल भवन निर्माण कार्य 2027 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की 100 सीट उपलब्ध रहेंगी।

कालेज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से मेडिकल की पढ़ाई व विद्यार्थियों दाखिला शुरु करने की तैयारी है। इस मेडिकल कालेज के खुलने से राज्य में एमबीबीएस की 100 सीट बढ़ जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा।

मार्च से ओपीडी व चिकित्सा सेवा शुरु होगी

इस अस्पताल में मार्च 2027 से ओपीडी व चिकित्सा सेवा शुरु करने की तैयारी है। यह आधुनिक अस्पताल 500 बेड का होगा। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 700 से 720 करोड़ रुपए है। यह कालेज एनएच के किनारे बनाया गया है।

इससे मरीजों व विद्यार्थियों को आवागमन से सुविधा होगी। बोकारो में 500 बेड का आधुनिक अस्पताल प्रारंभ होने से यहां न्यूरो, ट्रामा, कैंसर के अलावा अन्य सभी विभागों से इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यहां मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए होस्टल, एकेडमिक ब्लाक, आडिटोरियम, चिकित्सक व पारा मेडिकल कर्मचारियों के लिए आवास, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आवास, प्ले ग्राउंड, मनोरंजन के लिए अलग-अलग व्यवरूथा, बहुद्देशीय हाल, गेस्ट फैकल्टी के लिए से कक्ष आदि की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड में जाति, आय, स्थानीय और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के बदले नियम, अब तीन महीने तक ऑफलाइन

इस मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के खुलने से बोकारो के अलावा पूरे राज्य के मरीजों व विद्यार्थियों को सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें- BSL कर्मियों के बच्चों के लिए खुशखबरी, SAIL देगा छात्रवृत्ति; 2026-27 सत्र के लिए 16 छात्रों का होगा चयन