विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Modi के जन्मदिन पर BJP का मेगा कैंपेन, 17 सितंबर से एक महीने तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; झारखंड भाजपा भी तैयार

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:23 PM (IST)

BJP Sewa Sankalp Abhiyan: भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से एक महीने तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी, ...और पढ़ें

बोकारो में कार्यशाला में भाग लेते झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय और अन्य। (फोटो जागरण)

बोकारो में कार्यशाला में भाग लेते झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय और अन्य। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. पीएम मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू।

  2. सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर केंद्रित।

  3. झारखंड भाजपा ने बोकारो में कार्यशाला आयोजित की।

जागरण संवाददाता, बोकारो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्म दिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी (BJP ) देशभर में एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा, जनकल्याण और जनसंपर्क गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। अभियान के तहत देशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों का आयोजन किया जाएगा। 

झारखंड भाजपा ने तेज की सेवा संकल्प अभियान की तैयारी 

एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारी झारखंड भाजपा ने भी शुरू कर दी है। इसके तहत शनिवार को बोाकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में भाजपा बोकारो जिला की ओर से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश आदित्य साहु ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु ने कहा कि आज हम सब एक ऐसे व्यक्तित्व की 25 वर्षों की सेवा, संघर्ष और समर्पण को याद करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिसने अपना जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। वह व्यक्तित्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। नरेंद्र मोदी का जीवन केवल राजनीति की यात्रा नहीं है, बल्कि यह सेवा से संकल्प, संकल्प से संघर्ष और संघर्ष से राष्ट्रनिर्माण की यात्रा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सत्ता कभी लक्ष्य नहीं 

उन्होंने कहा-25 वर्षों में उन्होंने एक बात बार-बार साबित की है कि यदि मन में राष्ट्रसेवा का संकल्प हो, तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी रास्ता बनाया जा सकता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सत्ता कभी लक्ष्य नहीं रही, बल्कि जनसेवा का माध्यम रही है। गरीब, किसान, युवा, महिला, मजदूर व देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनके कार्यों की प्रमुख भावना रही है।

उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया के सामने अपनी नई पहचान और नई शक्ति का परिचय दिया है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प हो, डिजिटल भारत की दिशा हो, गरीब कल्याण की योजनाएं हों, महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की बात हो या युवाओं के लिए नए अवसर-इन क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

140 करोड़ देशवासी पीएम का परिवार 

प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश के 140 करोड़ देशवासी ही उनका परिवार हैं। यही भावना उन्हें लगातार काम करने की प्रेरणा देती है। 25 वर्ष किसी भी व्यक्ति के जीवन में बहुत लंबा समय होता है। लेकिन जब 25 वर्ष व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित हों, तब वह यात्रा इतिहास में दर्ज होती है।

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि आज हमें केवल नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा को याद नहीं करना है, बल्कि उनसे प्रेरणा लेकर यह संकल्प भी लेना है कि राष्ट्र को सबसे ऊपर रखेंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव लेकर जाएंगे। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे और भारत को विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र राज एवं संचालन जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने किया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु का अभिनंदन किया। मौके पर प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, रोहितलाल सिंह, जयदेव राय, अर्जुन सिंह,विक्रम पांडेय, लक्ष्मण नायक,प्रह्लाद महतो, कुमार अमित, अर्चना सिंह, कमलेश राय, शंकर रजक, शंकर रजक, कृष्ण कुमार मुन्ना, देव नारायण प्रजापति आदि उपस्थित थे।