विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

32 दिनों से चल रह डीवीसी के बोकारो थर्मल ऐश पौंड में धरना, जानें क्या है उनकी मांग

Updated: Sun, 17 Aug 2025 03:52 PM (IST)

डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना के ऐश पौंड में 32 दिनों से हाईवा संगठन के सदस्य धरना दे रहे हैं। इन आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रति किलोमीटर हमें भाड़ा ...और पढ़ें

डीवीसी के बोकारो थर्मल ऐश पौंड में दिया जा रहा धरना । (जागरण)
डीवीसी के बोकारो थर्मल ऐश पौंड में दिया जा रहा धरना । (जागरण)

HighLights

  1. बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश |
  2. सरगना आकाश यादव गिरफ्तार |
  3. सात चोरी की बाइक बरामद |

संवाद सूत्र, बेरमो। डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना के ऐश पौंड में 32 दिनों से हाईवा संगठन के सदस्य धरना दे रहे हैं।

इन आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रति किलोमीटर हमें भाड़ा दर चार रुपये से बढ़ाकर दस रुपये चाहिए। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, हम अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

उनका कहना है कि वर्तमान दर पर परिवहन संभव नहीं है। महंगाई चरम पर है, इसके बाद भी हमारे दर्द को नहीं समझा जा रहा है। इसके चलते ट्रांसपोर्टर को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मालूम हो कि धरना प्रदर्शन के कारण पिछले 32 दिनों से ऐश पौंड से संबंधित सभी काम ठप हो गए हैं। ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह से बंद है। ट्रांसपोर्टिंग बंद हो जाने से परियोजना के भी काम पर असर पड़ रहा है।

इधर जानकारों का कहना है कि आंदोलन की अवधि बहुत लंबी हो चुकी है। ऐसे में आक्रोश भड़क सक्रता है। नतीजा स्थानीय स्तर पर हालात बिगड़ने की संभावानाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में डीवीसी के वरीय अधिकारियों को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

इस आंदोलन के मद्देनजर क्या मांग है, उस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाना चाहिए। ताकि लोगों की समस्या का निदान हो सके।

इधर ग्रामीणों ने भी प्रबंधन से अपील की है कि जल्द इस मामले में ठोस पहल करें, विवाद का समाधान निकालें, ताकि सामान्य स्थिति बहाल हो सके।