विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो में JKLM को बड़ा झटका, 21 कार्यकर्ता झामुमो में शामिल, चंद्रपुरा में संगठन को मिली नई ऊर्जा

Updated: Fri, 05 Jun 2026 04:12 PM (IST)

Bokaro में झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा (JKLM) को बड़ा झटका लगा है, जहां उसके 21 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने JMM का दामन थाम लिया।

झामुमो में शामिल होने वाले जेएलकेएम के कार्यकर्ता।(फोटोःजागरण)

झामुमो में शामिल होने वाले जेएलकेएम के कार्यकर्ता।(फोटोःजागरण)

HighLights

  1. बोकारो में JKLM के 21 कार्यकर्ता झामुमो में शामिल।

  2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की योजनाओं से प्रभावित होकर लिया निर्णय।

  3. झामुमो को चंद्रपुरा प्रखंड में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

संवाद सूत्र, दुगदा (बोकारो)। झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा (JKLM) को बोकारो जिले में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 21 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। झामुमो चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से चडरी और तेलो पूर्वी में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान इन कार्यकर्ताओं ने जेएलकेएम छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

समारोह में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य अखिलेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, सचिव सुनील टुडू, युवा नेता मुन्ना दास और संतोष सिंह ने नए सदस्यों को पार्टी का गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया। झामुमो में शामिल होने वालों में डेगलाल गोप, अजय मंडल, चेतलाल रविदास, मुकेश मंडल, सचिन मंडल, धीरन कुमार महली, अनिल मांझी, चंदन कुमार, रोहित मंडल और जितेंद्र सोरेन समेत कुल 21 कार्यकर्ता शामिल हैं।

नव-शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली अबुआ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर झामुमो से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना तथा स्थानीय स्तर पर हो रहे विकास कार्यों को देखकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता लेने का निर्णय लिया।

उनका मानना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। वहीं, झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य अखिलेश महतो ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं के शामिल होने से चंद्रपुरा प्रखंड में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने में नए सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समारोह में झामुमो के कई कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे।