Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम ने बदली करवट, धुंध और बारिश में जारी है मां वैष्णो देवी की यात्रा; 'जय माता दी’ के जयकारे से गूंजा पारंपरिक मार्ग

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:24 PM (IST)

    कटड़ा और वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह साफ रहने के बाद दोपहर में बारिश और धुंध के कारण हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित हुई, हालां ...और पढ़ें

    मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी, भवन की ओर बढ़ रहे श्रद्धालु। फोटो जागरण

    मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी, भवन की ओर बढ़ रहे श्रद्धालु। फोटो जागरण

    HighLights

    1. कटड़ा वैष्णो देवी में मौसम में लगातार बदलाव।

    2. दोपहर बाद बारिश और धुंध से हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित।

    3. पारंपरिक मार्ग से श्रद्धालुओं की यात्रा जारी रही।

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। कटड़ा और श्री माता वैष्णो देवी के भवन क्षेत्र में सोमवार को मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा और धूप खिली रहने से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

    श्राइन बोर्ड द्वारा सुबह करीब 7 बजे महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया और बैटरी कार सेवा भी बहाल हुई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कटड़ा सहित भवन क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। जिसके कारण श्राइन बोर्ड ने दोपहर 2 बजे एक बार महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग को बंद कर दिया वावजूद इसके यात्रा पारंपरिक मार्ग से जारी रही।

    हेलीकॉप्टर सेवा बंद

    मौसम साफ रहने के कारण सुबह के समय हेलीकॉप्टर सेवा भी कुछ समय तक सुचारु रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से भवन की ओर प्रस्थान किया। बाद में त्रिकूट पर्वत की ऊंची चोटियों पर अचानक धुंध छा जाने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा रोकनी पड़ी। इससे हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को पैदल या फिर घोड़ा, पिट्ठू व पालकी आदि का सहारा लेना पड़ा ।

    वहीं, पारंपरिक मार्ग से भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा। श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाते हुए यात्रा करते नजर आए। शाम पांच बजे तक लगभग 12 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर पारंपरिक मार्ग से भवन की ओर रवाना हो चुके थे।

    श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रूप से जारी

    श्राइन बोर्ड और प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। त्रिकूट पर्वत पर धुंध और मौसम में बदलाव को देखते हुए हेलीकॉप्टर सेवा मौसम साफ होने के बाद ही दोबारा सुचारु किए जाने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखी गई हैं।



    खबरें और भी