विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat: ऊधमपुर और कठुआ होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह दिखाएंगे हरी झंडी

By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
Updated: Wed, 31 Jan 2024 08:53 PM (IST)

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का ऊधमपुर में स्टॉपेज का एलान कर दिया गया है। इसको लेकर ऊधमपुर वासियों में खुशी की लहर है। कुछ औपचारिकताएं ...और पढ़ें

ऊधमपुर और कठुआ होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज।
ऊधमपुर और कठुआ होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज।

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस का ऊधमपुर में स्टॉपेज का एलान कर दिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। ऊधमपुर के साथ ही कठुआ में भी वंदे भारत का स्टॉपेज रखा गया है। सरकार के निर्णय का भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव अखिल पराशर ने स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं ऊधमपुर लोकसभा से सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपना वादा पूरा कर उधमपुर की जनता को एक बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने जानकारी दी की वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शुरू से ही प्रयासरत थे। अब उनके प्रयासों से रेल मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए हरी झंडी दे दी है।

10 फरवरी को डॉ. जितेंद्र सिंह दिखा सकते हरी झंडी

उन्होंने रेलवे विभाग के अधिकारी से बातचीत के आधार पर जानकारी दी। कुछ औपचारिकताएं एवं तकनीकी कार्य पूर्ण होने में सात से आठ दिन लगेंगे जिसके बाद 10 फरवरी 2024 को वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हरी झंडी दिखा सकते हैं। जिसके बाद ऊधमपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नियमित हो जाएगा। इसकी मंजूरी मिलने के बाद से ऊधमपुर वासियों में काफी खुशी है।

ये भी पढ़ें: देश की रक्षा के लिए बलिदान होने वाले जम्मू के 33 सैन्य कर्मियों को मिला सम्मान, खबर पढ़ आपका भी गर्व से होगा सीना चौड़ा

ऊधमपुर सहित कई जिलों के लिए सौगात

वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव ऊधमपुर सहित आसपास के जिलों के लोगों के लिए बड़ी सौगात से कम नहीं है। साथ ही अखिल पराशर ने कहा विपक्ष के कुछ नेता अपनी पार्टी में अपनी जगह बनाने एवं सस्ती लोकप्रियता के लिए इस मुद्दे को बेवजह तूल देते नजर आएथे। लेकिन मोदी सरकार मजबूत और प्रभावी नेतृत्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो अपने वादों को पूरा करने की क्षमता रखती है । मोदी की गारंटी आम जनता की आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Snowfall: वैष्णो देवी धाम सहित कश्मीर के कई इलाकों में हुई बर्फबारी, मौसम विभाग ने फरवरी में जताई ये संभावना