Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम साफ होते ही शिवखोड़ी यात्रा बहाल, उधमपुर के रनसू आधार शिविर में लौटी रौनक; श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 01:58 PM (IST)

    मौसम साफ होने और यात्रा मार्ग सुरक्षित पाए जाने के बाद शिवखोड़ी यात्रा रविवार से फिर शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

    शिवखोड़ी बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए रवाना होते श्रद्धालु (फोटो: जागरण)

    शिवखोड़ी बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए रवाना होते श्रद्धालु (फोटो: जागरण)

    संवाद सहयोगी, पौनी। लगातार कई दिनों तक खराब मौसम और भारी वर्षा के कारण बंद रही प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल शिवखोड़ी की यात्रा रविवार से पुनः शुरू कर दी गई। मौसम साफ होने और यात्रा मार्ग को सुरक्षित पाए जाने के बाद प्रशासन एवं शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया।

    यात्रा शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए रनसू आधार शिविर पहुंचने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में फिर से रौनक लौट आई। लगातार वर्षा के कारण कटड़ा-रनसू मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए एहतियातन यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

    इस दौरान कटड़ा से शिवखोड़ी आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी। मौसम में सुधार होने के बाद संबंधित विभागों ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद यात्रा को बहाल कर दिया।

    यात्रा शुरू होने से रनसू बाजार में भी चहल-पहल लौट आई है। होटल, ढाबों, दुकानों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। व्यापारियों का कहना है कि उनका कारोबार पूरी तरह श्रद्धालुओं पर निर्भर है और यात्रा बहाल होने से आर्थिक गतिविधियां फिर से गति पकड़ने लगी हैं।

    खबरें और भी

    शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि मौसम साफ होने और सुरक्षा एजेंसियों से सकारात्मक रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार से यात्रा शुरू कर दी गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन और श्राइन बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा मौसम संबंधी अपडेट पर भी नजर बनाए रखें।