Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उधमपुर में लगातार बारिश बीच प्रशासन की अपील, लोगों से नदी-नालों से दूर रहने को कहा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 06:56 PM (IST)

    पौनी प्रशासन ने लगातार बारिश के मद्देनजर लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासनिक टीमें संवेदनशील इलाकों क ...और पढ़ें

    बरसात में नदी-नालों से दूर रहें, प्रशासन ने लोगों से बरतने को कहा एहतियात।

    बरसात में नदी-नालों से दूर रहें, प्रशासन ने लोगों से बरतने को कहा एहतियात।

    HighLights

    1. लगातार बारिश के कारण नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    2. प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति पर रख रहा नजर

    3. आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने की सलाह दी गई

    संवाद सहयोगी, पौनी। लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। तहसील पौनी प्रशासन द्वारा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    तहसीलदार साहिल रंधावा ने बताया कि भारी वर्षा के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रशासनिक टीमें सुदीनी, रनसू, भारख, लेतर, पौनी, कुंड खनेयाड़ी, रियाला सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रही हैं और वर्षा से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

    प्रशासन के मुताबिक क्षेत्र में अभी कोई ज्यादा नुकसान होने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन फिर भी जहां भी आवश्यकता होगी, वहां तुरंत राहत एवं बचाव संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने, तेज बहाव वाले पानी को पार करने तथा भूस्खलन संभावित स्थानों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत प्रशासन या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने की भी अपील की गई है।

    खबरें और भी