Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में खौफ फैलाने की साजिश, ULC की कश्मीरी पंडितों निशाना बनाने की धमकी; बढ़ी चौकसी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:55 PM (IST)

    लश्कर-ए-तैबा से जुड़े यूएलसी ने कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाने की धमकी दी है और उनकी 'हिट लिस्ट' जारी की है। ...और पढ़ें

    ULC की कश्मीरी पंडितों निशाना बनाने की धमकी (प्रतीकात्मक फोटो)

    ULC की कश्मीरी पंडितों निशाना बनाने की धमकी (प्रतीकात्मक फोटो)

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। लश्कर-ए-तैबा से जुड़े एक छद्म (शैडो) आतंकी संगठन 'यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल' (ULC) ने एक नया धमकी भरा पत्र जारी कर कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।

    भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार, यूएलसी लश्कर-ए-तैबा का ही एक शैडो फ्रंट है। इस संगठन ने एक दस्तावेज जारी किया है, जिसे एक प्रकार से कश्मीरी पंडित अधिकारियों की 'हिट लिस्ट' माना जा रहा है। इसमें विशेष रूप से सरकारी रोजगार योजनाओं और पैकेज के तहत कार्यरत छह कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के नाम और फोन नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।

    निजी जानकारी उजागर कर डराने की साजिश

    खुफिया सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों के निजी विवरण सार्वजनिक करने के पीछे का मुख्य मकसद उनमें खौफ पैदा करना और लक्षित हमलों (टारगेटेड अटैक्स) के लिए उनकी पहचान उजागर करना है। आतंकी संगठन ने धमकी भरे नोट में स्पष्ट किया है कि वे सरकारी विभागों, विशेषकर राजस्व विभाग (रेवेन्यू डिपार्टमेंट) पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, जहां ये कर्मचारी तैनात हैं।

    संपत्ति जब्ती की कार्रवाई पर जवाबी हमले की चेतावनी

    धमकी भरे पत्र में कश्मीर घाटी और जम्मू, दोनों ही स्थानों पर हमले करने की बात कही गई है। इसके साथ ही संगठन ने सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन द्वारा आतंकवादियों व उनके समर्थकों की संपत्तियों को कुर्क या जब्त करने की कार्रवाई के खिलाफ भी तत्काल और कड़े जवाबी हमले करने की धमकी दी है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी के बाद सतर्क हो गई हैं।