Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर: आतंकी संगठन के हेड की हत्या करने वाले पूर्व टेररिस्ट को उम्रकैद, मस्जिद में घुसकर उतारा था मौत के घाट

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:03 AM (GMT+05:30)

    श्रीनगर की एक अदालत ने 2020 में मस्जिद के भीतर एक आतंकी संगठन के पूर्व प्रमुख की हत्या के मामले में एक पूर्व आतंकी को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्मान ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर: आतंकी संगठन के हेड की हत्या करने वाले टेररिस्ट को उम्रकैद की सजा (फाइल फोटो)

    जम्मू-कश्मीर: आतंकी संगठन के हेड की हत्या करने वाले टेररिस्ट को उम्रकैद की सजा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पूर्व आतंकी को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माना

    2. मस्जिद में आतंकी संगठन के पूर्व प्रमुख की हत्या

    3. धर्मस्थल में हिंसा सामाजिक सौहार्द के खिलाफ

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर की एक अदालत ने वर्ष 2020 में मस्जिद के भीतर आतंकी संगठन के पूर्व प्रमुख की हत्या के मामले में एक पूर्व आतंकी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

    कोर्ट ने कहा कि धर्मस्थल के भीतर हिंसा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती और ऐसे कृत्य सामाजिक सौहार्द, आपसी सम्मान तथा सामुदायिक शांति के मूल्यों को चोट पहुंचाते हैं।

    प्रिंसिपल सेशन जज श्रीनगर हक नवाज जरगर ने अपने फैसले में 60 वर्षीय गुलाम मोही-उद-दीन डार को अब्दुल गनी डार उर्फ अब्दुल्ला गजाली की हत्या का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

    अब्दुल गनी डार प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन का पूर्व प्रमुख था। 13 फरवरी, 2020 को श्रीनगर के गावकदल इलाके स्थित जमीयत-ए-अहले हदीस मस्जिद के भीतर उसकी हत्या कर दी गई थी।