पत्नी के साथ गुलमर्ग की वादियों में पहुंचे शिखर धवन, घाटी की खूबसूरती के हुए मुरीद; खूब खिंचाए Photos
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी पत्नी के साथ गुलमर्ग का दौरा किया, जहां उन्होंने कोंगदूरी और अफरवत क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।

पत्नी के साथ गुलमर्ग की वादियों में पहुंचे शिखर धवन। फोटो जागरण
HighLights
शिखर धवन ने पत्नी के साथ गुलमर्ग की यात्रा की।
उन्होंने कोंगदूरी और अफरवत क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया।
धवन ने गुलमर्ग के हरे-भरे पहाड़ों और शांत वातावरण की सराहना की।
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पत्नी के साथ रविवार को गुलमर्ग का दौरा किया। क्रिकेटर ने मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।
शिखर धवन ने गुलमर्ग के कोंगदूरी और अफरवत क्षेत्रों का भी भ्रमण किया। हरे-भरे पहाड़, खूबसूरत ढलान और मनोरम दृश्य के मुरीद हो गए। धवन ने गुलमर्ग की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण की प्रशंसा की और इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल के मनोरम दृश्यों की सराहना की।

लॉन्च इवेंट में शिखर धवन रहे मौजूद
वहीं, श्रीनगर में आज प्रो स्टार क्रिकेट लीग के सीजन-2 का पत्रकार वार्ता के दौरान आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया गया। श्रीनगर में आयोजित इस लॉन्च इवेंट में पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के दिग्गज परवेज रसूल भी मौजूद रहे।

प्रो स्टार क्रिकेट लीग सीजन 2 की यात्रा जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होते हुए श्रीनगर में शुरू होगी। प्रतियोगिता रोमांचक मैचों की श्रृंखला के माध्यम से आगे बढ़ेगा और उत्तराखंड के देहरादून में समाप्त होगा, जहां सीजन 2 के चैंपियन को ताज पहनाया जाएगा।
लीग का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमियों को एकजुट करना और भारत की समृद्ध खेल संस्कृति का जश्न मनाना है, साथ ही क्रिकेट सितारों की अगली पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।
