यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Srinagar: NIA ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत कई संपत्तियों को किया जब्त
NIA (Srinagar News) ने मंगलवार को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कई संपत्तियों को जब्त किया। उन्होंने कहा कि जम्मू में एनआईए ...और पढ़ें

HighLights
- NIA ने पुलवामा में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत कई संपत्तियों को किया जब्त
- UAPA के तहत हुई कार्रवाई
- 20,000 वर्ग फुट की दो भूमि संपत्तियों को किया कुर्क
पीटीआई,श्रीनगर। (NIA Raided Many Places in Pulwama) राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में कई संपत्तियों को जब्त कर लिया।
UAPA के तहत हुई कार्रवाई
उन्होंने बताया कि जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत के आदेश पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया।
20,000 वर्ग फुट की दो भूमि संपत्तियों को किया कुर्क
उन्होंने बताया कि एनआईए ने अब तक जिले की काकापोरा तहसील में लगभग 20,000 वर्ग फुट की दो भूमि संपत्तियों (बगीचों) को कुर्क किया है। कुर्क की गई संपत्तियों के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

