Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Updates: जम्मू-कश्मीर के मौसम में बना नया रिकॉर्ड, बारिश और ठंड में रही कमी; 43 सालों में सबसे गर्म रही जनवरी

    By Agency Edited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 09 Feb 2024 08:48 AM (GMT+05:30)

    Jammu-Kashmir Weather जम्मू-कश्मीर भीषण ठंड की चपेट में है। कश्मीर के कई स्थानों में जमकर बर्फबारी (Snowfall in Kashmir) हो रही है। वहीं श्रीनगर शहर ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में 43 सालों में सबसे गर्म रही जनवरी
    जम्मू-कश्मीर में 43 सालों में सबसे गर्म रही जनवरी

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर में 43 सालों में सबसे गर्म रही जनवरी
    2. कश्मीर के कई स्थानों में जमकर बर्फबारी हो रही है।
    3. घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री गया नीचे।

    पीटीआई, श्रीनगर। Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर भीषण ठंड की चपेट में है। कश्मीर के कई स्थानों में जमकर बर्फबारी (Snowfall in Kashmir) हो रही है, जिसका पर्यटक लुत्फ उठा रहे हैं। बीते दिन घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया।

    उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे से गिरकर शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। बुधवार की रात गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

    कहां कितना रहा तापमान?

    दक्षिण कश्मीर में पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कोकेरनाग और काजीगुंड शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पिछली रात के शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    43 सालों में सबसे गर्म रही जनवरी

    साल के इस समय में पहलगाम, गुलमर्ग, काजीगुंड और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री नीचे था। घाटी इस समय 20 दिन की 'चिल्ला-ए-खुर्द' (से गुजर रही है।

    जिसके बाद 10 दिन की 'चिल्ला-ए-बच्चा' आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर शहर सहित जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में 43 वर्षों में सबसे गर्म जनवरी देखी गई।

    यह भी पढ़ें- श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे पर ताजा हिमस्खलन, जोजिला सुरंग के पास छाया सफेद धुआं; देखें वीडियो

    श्रीनगर में चार दशकों में दूसरी बार सबसे शुष्क रही जनवरी

    बर्फबारी या बारिश के मामले में, श्रीनगर शहर पिछले चार दशकों में दूसरा सबसे शुष्क जनवरी रहा, इस महीने में केवल 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। श्रीनगर में कम वर्षा जनवरी 2018 में दर्ज की गई थी जब केवल 1.2 मिमी वर्षा या बर्फबारी हुई थी।

    आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में श्रीनगर का अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग और रामबन जिले के बनिहाल के लिए यह क्रमशः 5.7 डिग्री सेल्सियस और 16.9 डिग्री सेल्सियस था।

    यह भी पढ़ें- JK Weekly Weather: घाटी में शीतलहर-जम्मू में राहत, सैलानी उठा रहे बर्फबारी का लुत्फ; जानें अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

    खबरें और भी