विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir News: महबूबा मुफ्ती के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन पुलिसकर्मी घायल

Updated: Mon, 10 Feb 2025 06:48 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती के काफिले का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन एसपीओ घायल हो गए। यह हादसा श् ...और पढ़ें

नियंत्रण खोने के बाद पलटी गाड़ी। फोटो- सोशल मीडिया
नियंत्रण खोने के बाद पलटी गाड़ी। फोटो- सोशल मीडिया

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) घायल हो गए। श्रीनगर से बारामूला जाते समय यह हादसा हुआ।

सोमवार तड़के उनके काफिले का एक वाहन सीएच-80395 बारामूला के हादीपोरा इलाके के पास नियंत्रण से बाहर होकर सड़क पर उलट गया। हादसे में कांस्टेबल फिरदौस अहमद, कांस्टेबल मोहम्मद अयाज व कांस्टेबल निसार अहमद घायल हो गए।

हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग व पुलिस ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। वाहन में फंसे तीनों घायलों को निकालकर जिला अस्पताल बारामूला भिजवाया। डाक्टरों ने उनका इलाज करना शुरू किया। हालांकि, तीनों कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इल्तिजा के दो पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती

इस बीच महबूबा मुफ्ती की बेटी व पीडीपी की युवा नेता इल्तिजा मुफ्ती के दो एसपीओ को निलंबित कर दिया गया है। पार्टी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोनों एसपीओ को इसलिए निलंबित किया गया, क्योंकि उनकी सहायता से इल्तिजा मुफ्ती अपने घर में नजरबंद किए जाने के बावजूद जम्मू के कठुआ पहुंचने में सफल हो गई थी।

उमर सरकार पर हमला, बोलीं- तमाशाई बनी हुई है

अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला की नेतृत्व वाली नेशनल कांफ्रेंस की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कि कहा कि लोगों से सुरक्षा के वादे पर वोट बटोरने के बाद अब यह सरकार प्रदेश में हो रहे मानवाधिकार हननों और हत्याओं पर कबूतर की तरह आंखें बंद किए हुए खामोश तमाशाई बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा? अमित शाह से मिले CM उमर अब्दुल्ला, बोले- बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा