आतंकवाद पर बारामूला पुलिस का बड़ा प्रहार, 2008 के मामले में लाखों की संपत्ति जब्त; गिरफ्तारी वारंट जारी
बारामूला पुलिस ने 2008 के एक आतंकवाद-रोधी मामले में निर्णायक कानूनी कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

आतंकवाद पर बारामूला पुलिस का बड़ा प्रहार (फोटो: जागरण)
HighLights
बारामूला पुलिस ने 2008 के आतंकी मामले में कार्रवाई की।
एक आरोपी की ₹69.82 लाख की संपत्ति जब्त की गई।
दूसरे आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
जागरण संवाददाता, बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में राष्ट्र-विरोधी और गैर-कानूनी गतिविधियों पर नकेल कसते हुए बारामूला पुलिस ने वर्ष 2008 के एक उग्रवाद-रोधी मामले में निर्णायक कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस ने सोपोर स्थित विशेष एनआईए अदालत से मंजूरी मिलने के बाद एक आरोपी की लाखों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है, जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन चंदूसा में दर्ज 2008 के मामले (यूएपीए और आरपीसी की गंभीर धाराओं) के तहत की गई है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने कव्हर बाला (चंदूसा) निवासी आरोपी परवेज़ अहमद फामदा की 12 कनाल से अधिक जमीन को कुर्क किया है, जिसका कुल बाजार मूल्य ₹69.82 लाख से अधिक आंका गया है।
इसी मामले में आगे कदम बढ़ाते हुए पुलिस ने राजपोरा निवासी एक अन्य आरोपी, अब्दुल रशीद भट के खिलाफ भी अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया है।बारामूला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दशकों पुराने मामलों को अंजाम तक पहुंचाने और गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त तत्वों की संपत्तियों व नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।