Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर से गूंजा एक ही नारा- 'वंदे मातरम', अनंतनाग से कुपवाड़ा तक तिरंगे में रंगी पूरी घाटी, एकता-गौरव का दिखा संगम

    By Rohit Jandiyal Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:27 AM (IST)

    कश्मीर संभाग में 'हर घर तिरंगा' अभियान-2026 और 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ का जश्न शुरू हो गया है। अनंतनाग से कुपवाड़ा तक पूरी घाटी में देशभक्ति औ ...और पढ़ें

    कश्मीर में गूंजा वंदे मातरम का नारा हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब। फाईल फोटो।

    कश्मीर में गूंजा वंदे मातरम का नारा हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाबफाईल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर संभाग में क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान-2026 और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत की गई। देशभक्ति, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों से भरपूर यह अभियान 17 अगस्त तक चलेगा।

    अनंतनाग नगर परिषद के टाउनहाल में आयोजित एक समारोह में डिप्टी कमिश्नर डा. बिलाल मोहिउद्दीन भट मुख्य अतिथि थे इस कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, ज़िला और सेक्टर प्रमुख, इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, नागरिक समाज के सदस्य, युवा स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।

    शोपियां में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अभियान में लोगों की भारी भागीदारी देखी गई। अलग-अलग क्षेत्रों के लोग तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करने और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए एक साथ आए।

    कश्मीर मेें गीत और राष्ट्रगान से जश्न

    स्कूलों और स्थानीय संस्थानों ने भी इस अभियान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई।इस मौके पर शोपियां के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर डा. ज़ाकिर हुसैन नागरिकों व देश के बीच के रिश्ते को मजबूत करने में हर घर तिरंगा पहल के महत्व पर ज़ोर दिया।

    कुलगाम ज़िला प्रशासन ने मिनी सचिवालय में आयोजित एक ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में वंदे मातरम अभियान और हर घर तिरंगा अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की।इस उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगाम के डिप्टी कमिश्नर शहज़ाद आलम ने की।उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से उत्साहपूर्वक भाग लेने और इस अभियान को एक जन.आंदोलन बनाने की अपील की।

    खबरें और भी

    बांडीपोरा ज़िला प्रशासन ने रविवार को ज़िले के कई शिक्षण संस्थानों में क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित कीं जिनमें छात्रों और टीचिंग स्टाफ़ ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। ये क्विज़ प्रतियोगिताएं इक़बाल मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अजस, आरपी स्कूल नदिहाल नूरी इलाही सेकेंडरी स्कूल अशम सुंबल में आयोजित की गईं। 

    हर घर तिरंगा बना जन आंदोलन

    कुपवाड़ा में अलग-अलग जगहों पर बड़ी रैलियां निकाली गईं जिनमें स्कूलों और कालेजों के छात्र, यूथ सर्विसेज़ एंड स्पोर्ट्स और सोशल वेलफेयर विभागों के अधिकारी, सुरक्षा बल के जवान और आम लोगों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।तिरंगा लेकर और देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों ने सड़कों पर मार्च किया और आज़ादी, एकता और विकसित भारत के विज़न के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दोहराया।

    त्राल में एक बड़ी तिरंगा रैली हुई। इस रैली में तिरंगे के नीचे एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का शानदार नज़ारा देखने को मिला जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए।पुलवामा के डिप्टी कमिश्नर डा. बशारत कय्यूम की अगुवाई में हुई इस रैली में त्राल के विधायक रफीक अहमद नाइक, अवंतीपोरा के एसएसपी सज्जाद अहमद शाह, त्राल के एडीसी साजिद शामिल हुए। इसमें नागरिकों ने भी पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

    गांदरबल ज़िले में आयोजित कार्यक्रमों में छात्रों, युवाओं, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। छात्रों ने देशभक्ति गीत पेश किए। साथ ही कई जगहों पर राष्ट्रगान और वंदे मातरम गाया गया जिससे राष्ट्रीय गर्व और सामूहिक भागीदारी का माहौल बना।ज़िले में अलग-अलग जगहों पर तिरंगा रैलियां भी निकाली गईं।