NHM कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा, स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने दी जानकारी
Health Minister Sakina Itoo: जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने NHM कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। उन्ह ...और पढ़ें
-1786184104135_m.webp)
NHM कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव केंद्र को भेजा, सकीना इट्टू ने की पुष्टि। (फाइल फोटो)
HighLights
एनएचएम कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव केंद्र को भेजा।
स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने केंद्रीय मंत्री से बात की।
केंद्र सरकार ने मानदेय वृद्धि पर विचार का आश्वासन दिया।
राज्य ब्यूरो, जागरण, श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने कहा कि एनएचएम के कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से ले रही है।
सकीना इट्टू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले इन कर्मचारियों की सेवाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। एनएचएम कर्मचारियों के भुगतान की व्यवस्था केंद्र सरकार से होती है और वह कई बार उनके मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा केंद्र के समक्ष उठा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि NHM कर्मचारी बहुत महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में उनकी भूमिका अहम है। उनका भुगतान केंद्र सरकार से आता है और इस मुद्दे को कई बार केंद्र के समक्ष उठाया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से हुई बात
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी का मामला औपचारिक रूप से केंद्र सरकार के पास भेजा जा चुका है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में भी उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
सकीना इटू ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि एनएचएम कर्मचारियों के वेतन और मानदेय में बढ़ोतरी के मुद्दे पर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा।
खबरें और भी
जम्मू-कश्मीर सरकार के स्तर के मामलों पर भी विचार
सकीना इटू ने बताया कि NHM कर्मचारियों से जुड़े कुछ अन्य मामले, जो जम्मू-कश्मीर सरकार के स्तर पर हैं, उन पर भी प्रशासन विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों से अवगत है।
मानदेय में बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों की मांगों के समाधान की दिशा में जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।