यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
J&K Weather News: श्रीनगर में कड़ाके की ठंड, माइनस 1.2 डिग्री तक गिरा तापमान; पढ़ें मौसम का लेटेस्ट अपडेट
Jammu Kashmir Weather श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जिसमें तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों मे ...और पढ़ें

HighLights
- अधिकांश हिस्सों में शून्य से नीचे रहा तापमान
- जम्मू में भी लगातार गिर रहा न्यूनतम तापमान
- कश्मीर में अगले दो दिन में बर्फबारी की संभावना
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर में इस सीजन की वीरवार को सबसे ठंडी रात गुजरी। जबकि कश्मीर के अधिकांश हिस्से में शून्य से नीचे के तापमान रहा जिससे ठुठरन बढ़ गई है। श्रीनगर में तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पर्यटनस्थल गुलमर्ग और पहलगाम में तेजी से गिर गया है। कश्मीर के कई क्षेत्रों में लगातार तीसरी रात शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया। शुक्रवार को भी शुष्क मौसम के बीच लोग कड़ाके की ठंड से जूझते रहे।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। अगले दो दिन में विशेषकर कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
बता दें कि हाल ही में बर्फबारी के बाद से घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने हुए हैं। पारे में लगातार आ रही गिरावट और अधिकांश स्थानों पर इसके जमाव बिंदु से नीचे चले जाने से घाटी शीत लहर की चपेट में है।
पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र
वीरवार को तापमान में थोड़ा सा सुधार देखने को मिला, लेकिन शुक्रवार को इसमें फिर से गिरावट आ गई। यह तमाम स्थानों पर जमाव बिंदु से नीचे बना रहा। पहलगाम न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री के साथ घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा।
खबरें और भी
इन जगहों पर माइनस में तापमान
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -1.4,कुपवाड़ा में -0.8, कोकरनाग में -0.4, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिनभर हलकी धूप छाई रही। तापमान के जमाव बिंदु नीचे चले जाने से ठंड का प्रकोप बराबर बना रहा।
यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली-यूपी में घने कोहरे की चेतावनी, हिमाचल-उत्तराखंड में भी बढ़ी ठंड; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट
25 नवंबर तक मौसम में बदलाव रहेगा
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते घाटी में मौसम में आने वाले परिवर्तन का प्रभाव 25 नवंबर तक रहेगा। जम्मू में अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम 10.1 दर्ज किया। मौसम विभाग की मानें तो ला-नीना के प्रभाव के चलते इस वर्ष घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहेगी।
शीत लहर की चपेट में घाटी
बर्फबारी के बाद से घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने हुए हैं। लेकिन पारे में लगातार आ रही गिरावट और अधिकांश स्थानों पर इसके जमाव बिंदु से नीचे चले जाने के चलते घाटी शीत लहर की चपेट में आ रही है। बीते दिनों तापमान में थोड़ा सा सुधार देखने को मिला लेकिन इसके बावजूद ठंड से लोगों को कोई खास राहत नही मिली।