विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इल्तिजा मुफ्ती के दो PSO निलंबित, इस वजह से लिया गया फैसला; महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला सरकार पर बोला हमला

Updated: Mon, 10 Feb 2025 02:29 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti) को सौंपे गए दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) ...और पढ़ें

इल्तिजा मुफ्ती के दो पीएसओ निलंबित कर दिए गए हैं। फाइल फोटो
इल्तिजा मुफ्ती के दो पीएसओ निलंबित कर दिए गए हैं। फाइल फोटो

HighLights

  1. महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के 2 पीएसओ निलंबित
  2. महबूबा मुफ्ती ने इसको लेकर उमर सरकार की आलोचना की

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को सौंपे गए दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को निलंबित कर दिया गया है।

महबूबा ने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे 'विडंबनापूर्ण और अनुचित' बताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला सरकार पर हमला भी बोला है।

क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती?

अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती को सौंपे गए दो पीएसओ के निलंबन के बाद से महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह विडंबनापूर्ण और अनुचित है कि इल्तिजा के दो पीएसओ को बिना किसी गलती के निलंबित कर दिया गया है। उन्हें सिर्फ इसलिए सजा दी गई क्योंकि इल्तिजा अपने घर में कैद होने के बावजूद कठुआ पहुंचने में कामयाब रही।

यह भी पढ़ें- कठुआ में मखनदीन के परिजनों से मिलीं इल्तिजा, जम्मू में पुलिस ने लिया हिरासत में; मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग

उन्होंने उमर सरकार से सवाल किया कि सोपोर में वसीम मीर या बिलावर में मक्खनदीन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सत्तारूढ़ एनसी सरकार, जो लोगों के लिए सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का वादा करके सत्ता में आई थी, मूकदर्शक बनी हुई है। इस प्रकार वे न केवल अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं बल्कि इस तरह इन अन्यायपूर्ण और असामान्य कार्यों को भी सामान्य बना रहे हैं।

बिना सूचना मक्खनदीन के परिवार से मिलने पहुंच गई थीं इल्तिजा

बता दें कि कठुआ जिले के बिलावर में चार फरवरी को आत्महत्या करने वाले मक्खनदीन के मुद्दे के तूल देने में पीडीपी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मौत पर अपनी सियासी रोटियां सेंकने के लिए पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने बिना पूर्व सूचना के रविवार को मक्खनदीन के परिवार से मिलने जा पहुंचीं थी।

बिलावर से लौटकर इल्तिजा जम्मू के सर्किट हाउस पहुंचीं। इस मुद्दे को भड़काने के लिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इस पर इल्तिजा के साथ पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट लिखकर भड़ास निकाली। इल्तिजा ने मक्खनदीन की मौत की न्यायिक जांच करवाने की मांग की।

मक्खनदीन के बारे में परिवार के आरोप हैं कि उसने आतंकियों के साथ संदिग्ध संबंधों को लेकर पुलिस की कथित यातना के बाद आत्महत्या कर ली थी, जबकि पुलिस उसे आतंकियों का मददगार बता रही है।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: आतंकियों तक सिम कार्ड पहुंचाने वालों पर पुलिस का शिंकजा, एक साल में 30 आरोपी गिरफ्तार