Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बर्फ की सफेद चादर से ढका जम्मू-कश्मीर, 33 घंटे बाद खुला जम्मू-श्रीनगर NH; दो दिन तक इन जिलों में होगी बर्फबारी, पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 09:03 AM (GMT+05:30)

    जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से बारिश और बर्फबारी जारी है। कश्मीर में कई स्थानों पर वीरवार की रात को न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौस ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में आज और कल मैदानी क्षेत्रों में भी हिमपात के आसार
    जम्मू-कश्मीर में आज और कल मैदानी क्षेत्रों में भी हिमपात के आसार

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर में आज और कल मैदानी क्षेत्रों में भी हिमपात के आसार
    2. जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग 33 घंटे बाद खुला
    3. कश्मीर में तापमान में बड़ी गिरावट, कुछ जगह 16 साल की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई

    जागरण संवाददाता, जम्मू/श्रीनगर। Jammu-Kashmir Weather Update Today: तीन दिन लगातार वर्षा और हिमपात के बाद शुक्रवार को जम्मू समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में धूप निकली। कश्मीर में कई स्थानों पर वीरवार की रात को न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

    यहां तक कि कुछ जगहों पर पिछले 16 वर्षों में सबसे ठंडी रात रही। इस बीच, मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कश्मीर समेत प्रदेश के पहाड़ों और कुछ मैदानी क्षेत्रों में हिमपात (Snowfall in Jammu-kashmir) और वर्षा (Rain in J&K) हो सकती है।

    जम्मू-कश्मीर के इन स्थानों पर होगी बर्फबारी

    जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, पुंछ, राजौरी और रामबन जिले में समुद्र तल से 1300 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की पूरी संभावना है। वहीं, दक्षिणी कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बर्फ गिर सकती है।

    उधर, रामबन जिले के किश्तवाड़ी पत्थर, शेर बीबी और कैफेटेरिया मोड इलाके में पस्सियां गिरने और भूस्खलन से बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 33 घंटे के बाद शुक्रवार दोपहर को खोल दिया गया।

    बर्फबारी से बंद है मुगल रोड

    सबसे पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ निकाला गया। इसके अन्य वाहनों को निकालने का क्रम जारी थी। हालांकि, देर शाम तक ट्रकों को कश्मीर की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।

    खबरें और भी

    वहीं, राजौरी और पुंछ जिले से होते हुए कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड अभी बंद है। इस मार्ग पर काफी बर्फ जमी हुई है, जिसे मशीनरी लगाकर हटाया जा रहा है।

    जम्मू-कश्मीर में पांच फरवरी तक बर्फबारी-बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ नए सिरे से सक्रिय हो रहा है। इसका असर रविवार तक जम्मू से कश्मीर तक रहेगा और पहाड़ों से लेकर ऊंचाई वाले मैदानों में हिमपात होगा।

    इसका असर पांच फरवरी तक रह सकता है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में वर्षा रुक-रुककर जारी रह सकती है। इस दौरान कठुआ जिले के कई क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है। इससे न्यनूतम तापमान और गिरेगा।

    यह भी पढ़ें- Jammu Weather Today: श्रीनगर और वैष्णो देवी भवन पर मौसम की पहली बर्फबारी, सड़कों पर लगे लंबे जाम; कई मार्गों पर यातायात ठप

    गुलमर्ग में बिल्कुल लुढ़क गया पारा

    उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले स्कीइंग रिसार्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। यह पिछली रात के तापमान से करीब पांच डिग्री की गिरावट है।

    अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर एवं पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान माइनस 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछली रात से 7.8 डिग्री कम है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान मानइस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    कश्मीर का लारनू रहा सबसे ठंडा

    काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ऐसा पिछले 16 वर्षों बाद हुआ है। इसके पहले 13 फरवरी, 2008 को काजीगुंड का न्यूनतम तापमान मानइस 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी के अनुसार अनंतनाग जिले में कोकरनाग क्षेत्र का लारनू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान दर्ज रहा और यहां रात का पारा माइनस 17.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया।

    इसके बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर सोनमर्ग रिसार्ट सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान माइनस 15.1 डिग्री रहा। इस बीच जम्मू में अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें- Weather Update: पर्यटकों का इंतजार खत्म! कश्मीर में अगले चार दिन तक यहां होगी बर्फबारी; सफेद चादर में नजर आएंगे पहाड़